A2Z सभी खबर सभी जिले की

कृषि विभाग द्वारा कलेक्‍टर ने किया जिले के जैविक किसानों की डायरेक्‍ट्री का विमोचन

 

नीमच।उप संचालक कृषि कार्यालय नीमच व्‍दारा कलेक्‍टर दिनेश जैन के मार्गदर्शन में जिला मुख्‍यालय नीमच पर जैविक खेती को बढावा देने के लिए जैविक हाट का आयो‍जन किया जा रहा है। इसी क्रम में कृषि विभाग व्‍दारा नीमच जिले के जैविक किसानों की एक डायरेक्‍ट्री का प्रकाशन भी किया गया है। कलेक्‍टर श्री दिनेश जैन, जिला पंचायत सीईओ श्री गुरूप्रसाद  व्‍दारा शुक्रवार को कलेक्‍टोरेट सभाकक्ष नीमच में जैविक किसानों की डायरेक्‍ट्री का विमोचन किया गया। इस मौके पर उपं संचालक कृषि श्री भगवानसिह अर्गल एवं जिला अधिकारी तथा पत्रकारगण उपस्थित थे। इस जैविक किसानों की डायरेक्‍ट्री में नीमच जिले के जैविक खेती करने वाले किसानों के नाम, फोटो, पता मो.न., जैविक खेती का क्षेत्रफल, जैविक उत्‍पाद का विवरण आदि जानकारी प्रकाशित की गई है

Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button