A2Z सभी खबर सभी जिले कीLok Sabha Chunav 2024Uncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेशप्रताप गढ़

यूपी में जनता ने भाजपा के अहंकार और विश्वासघात पर किया चोट-प्रमोद तिवारी

यूपी में जनता ने भाजपा के अहंकार और विश्वासघात पर किया चोट-प्रमोद तिवारी

धन्यवाद यात्रा में सीएलपी नेता मोना ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश, सांसद डॉ. एसपी सिंह पटेल ने गठबंधन की मजबूती का दिया पैगाम

लालगंज में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी साथ में सांसद डॉ. एसपी सिंह पटेल व विधायक आराधना मिश्रा

Related Articles

कार्यकर्ता सम्मेलन में इण्डिया गठबंधन की मजबूती का पैगाम देते राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी व विधायक मोना एवं सांसद डॉ. एसपी सिंह पटेल

लालगंज, प्रतापगढ़। कांग्रेस के प्रदेशव्यापी धन्यवाद यात्रा को लेकर यहां पार्टी के कैम्प कार्यालय पर कार्यकर्ताओं का सम्मेलन हुआ। सम्मेलन में हाल के लोकसभा चुनाव में इण्डिया गठबंधन तथा कांग्रेस पार्टी के शानदार प्रदर्शन को लेकर कार्यकर्ता उत्साहित दिखे। सम्मेलन को संबोधित करते हुए राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि लोकसभा के चुनाव में यूपी में बड़े पैमाने पर

भाजपा की पराजय उसके अहंकार और जनता से हर कदम पर विश्वासघात का नतीजा है। उन्होनें कहा कि इस चुनाव में कांग्रेस समेत गठबंधन के कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी और अखिलेश यादव के द्वारा संविधान की रक्षा तथा आरक्षण बचाने और संवैधानिक संस्थाओं के दुरूपयोग को लेकर गठबंधन के संघर्ष को जनता के बीच सही ढंग से रखा। उन्होने कहा कि जिले में वह स्वयं राज्यसभा सदस्य हैं तथा

डॉ. एसपी सिंह पटेल के सांसद निर्वाचित होने के साथ कांग्रेस विधायक आराधना मिश्रा मोना और सपा के दो और विधायक मिलकर कार्यकर्ताओं व जनता के मान सम्मान की हिफाजत करेंगे। जिले के नव निर्वाचित सपा सांसद डॉ. एसपी सिंह पटेल ने कहा कि भाजपा ने इस बार भी स्वयं के अल्पमत में होने के बावजूद सत्ता की भूख में जोड़तोड़ की सरकार बनायी है। उन्होनें कहा कि इण्डिया गठबंधन

पूरी मजबूती से भाजपा की केन्द्र और राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों पर मुखर रहेगी। उन्होने लोगों को भरोसा दिलाया कि प्रतापगढ़ जिले में विकास कार्यो को गठबंधन के समन्वय से मजबूत धार दी जाएगी। अध्यक्षता करते हुए क्षेत्रीय विधायक एवं कांग्रेस विधानमण्डल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना ने कहा कि रामपुर खास के कार्यकर्ताओं की बदौलत ही कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व के समक्ष इस क्षेत्र का दशकों से मान बना हुआ है। उन्होनें कहा कि उनके सामने राजनीति में चाहे जो भी परिस्थितियां उत्पन्न हो वह

आखिरी सांस तक रामपुर खास की सेवा पर आंच नहीं आने देंगी। संचालन मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने किया। सांगीपुर प्रमुख अशोक सिंह बबलू, जिपंस लालजी यादव, रघुनाथ सरोज, भुवनेश्वर शुक्ल, हजरत मौलाना रहमानी मियां ने राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी, सांसद डॉ. एसपी सिंह पटेल व विधायक आराधना मिश्रा मोना को प्रतीक चिन्ह प्रदान कर कार्यकर्ताओं की ओर से सम्मानित

किया। वहीं विधायक मोना ने धन्यवाद यात्रा में शामिल कार्यकर्ताओं को पार्टी का प्रशंसा पत्र सौंपा। प्रतिनिधि भगवती प्रसाद तिवारी ने कार्यकर्ताओं का स्वागत तथा ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष केडी मिश्र ने आभार जताया। सम्मेलन को सपा के महासचिव अब्दुल कादिर जिलानी, भइयाराम पटेल, संजय सिंह पटेल, टीपी यादव तथा कांग्रेसी नेताओं ने संबोधित करते हुए गठबंधन की नीतियों पर प्रकाश

डाला। इस मौके पर डा. वकील अहमद, आचार्य शिवमूर्ति शास्त्री, विकास मिश्र, उदयशंकर दुबे, छोटे लाल सरोज, शत्रुघ्न शुक्ल, डा. रमाशंकर शुक्ल, रवीन्द्र मिश्र, बबलू तिवारी, दयाराम वर्मा, एबादुर्रहमान, अतुल शुक्ल, अभिनव शुक्ल, भूपेन्द्र काजू, अशोक सिंह, महादेव मिश्र, सुनील त्रिपाठी, राकेश चतुर्वेदी, शैलेन्द्र मिश्र, राजकुमार मिश्र, राकेश तिवारी गुडडू, दिनेश सिंह, संजय सिंह, शिवाकांत उपाध्याय,

अजय शुक्ल गुडडू, दारा सिंह, शेरू खां, मो. मुकीम, पन्ना लाल पाल, सोनू शुक्ला, कैलाश त्रिपाठी, विशालमूर्ति मिश्र, आचार्य शक्तिधरनाथ पाण्डेय, धर्माचार्य विनय शुक्ल, नजीब खां, मुरलीधर तिवारी, हृदय नारायण मिश्र, बृजेश द्विवेदी, राजू पाण्डेय, धीरेन्द्र पाण्डेय, सिंटू मिश्र, संतोष पाण्डेय, मुन्ना शुक्ला, पवन शुक्ल, आईपी मिश्र, आचार्य राजेश मिश्र, आचार्य त्रिवेणीधर शुक्ल, राजेश शुक्ल आदि रहे।

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!