A2Z सभी खबर सभी जिले कीLok Sabha Chunav 2024Uncategorizedअन्य खबरे

साइबर फ्रॉड के मामले में दो आरोपी दोषी करार

सर्मिष्ठा नाग-कोलकाता                                                                                                                                                           साइबर फ्रॉड के मामले में दो आरोपी दोषी करार
विधाननगर के रहनेवाले एक न्यायाधीश सोमशुभ्र घोषाल इन ठग गिरोह के शिकार हुए थे. पुरी घूमने जाने के लिए ऑनलाइन होटल बुकिंग करने के दौरान हुए साइबर फ्रॉड के मामले में गिरफ्तार दो आरोपियों को दोषी करार दिया गया. जानकारी के मुताबिक, उनके नाम प्रेमचांद और स्वर्णदीप राय हैं. विधाननगर साइबर क्राइम थाने की पुलिस ने प्रेमचांद को राजस्थान के भरतपुर से गिरफ्तार किया

गया और उसे ट्रांजिट डिमांड पर कोलकाता लाकर पूछताछ करने के बाद हुगली के आरामबाग से स्वर्णदीप को गिरफ्तार किया. होटल के नाम से फर्जी वेबसाइट तैयार कर ठगी का धंधा चलाया जा रहा था. विधाननगर के रहनेवाले एक न्यायाधीश सोमशुभ्र घोषाल इन ठग गिरोह के शिकार हुए थे. कुछ साल पहले वह पूरी घूमने जाने के लिए ऑनलाइन तरीके से होटल बुकिंग कर रहे थे, इसी दौरान फाइव स्टार होटल में बुकिंग के लिए सर्च करने के दौरान ही फर्जी वेबसाइट पर क्लिक करने बाद उनके नंबर पर फोन आया था और फिर जालसाजों के झांसे में आकर उन्होंने 92 हजार रुपये गंवा दिये थे.

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!