A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरेबिहार

दीवार गिरने से मलवे के नीचे दबकर बाप बेटी जख्मी, शेखपुरा में तेज हवा के कारण गिरा, दोनों का चल रहा है इलाज शेखपुरा से तरुण कुमार की रिपोर्ट

टाइटल : शेखपुरा के सीमावर्ती रामगढ़ थाना क्षेत्र के सिस्मा गांव में तेज हवा के कारण एक दीवार के गिरने से मलबे के नीचे दबकर गृह स्वामी और उसकी पुत्री बुरी तरह घायल.
👉 शेखपुरा/ सीमावर्ती रामगढ़ थाना क्षेत्र सिस्मा : शेखपुरा के सीमावर्ती रामगढ़ थाना क्षेत्र के सिस्मा गांव में तेज हवा के कारण एक दीवार के गिरने से मलवे के नीचे दबाकर गृह स्वामी और उसकी पुत्री बुरी तरह घायल हो गई. वही दीवार गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों की सहायता से दोनों को मलवे से निकलकर शेखपुरा के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
बताते चले की घायलों की पहचान सुषमा गांव निवासी स्वर्गीय रघुनंदन मिस्त्री के 42 वर्षीय रामधनी मिस्त्री तथा 13 वर्षीय पुत्री किरण कुमारी के रूप में की गई है। घटना में गंभीर रूप से घायल रहने के कारण दोनों की हालत नाजुक बताई जा रही है। चिकित्सकों द्वारा घायलों का इलाज किया जा रहा है।
👉 तेज हवा के कारण गिरा था दीवार, बताते चले कि घायल के चाचा बिंदेश्वरी मिस्त्री ने बताया कि घायल भतीजे की पत्नी की मौत 3 साल पहले हृदय रोग के कारण हो गई थी। घर में आप और बेटी अकेले बच गई थी। घर के बगल में खाना बनाने के लिए वह झोपड़ी बनाया था। जिसकी दीवार ईट का था। तेज हवा के कारण ईट का दीवार अचानक धराशाई हो गया। जिसके कारण यह घटना घटी।
👉 बताते चले की इस घटना की सूचना नगर थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार को दी गई। धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि घटना के संबंध में कोई लिखित शिकायत पुलिस को नहीं मिली है। लिखित शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
👉 इसे भी पढ़ें : 6 दिवसीय आवासीय ट्रेनिंग बुनियाद तीन का समापन.

Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!