Uncategorized

औद्योगिक क्षेत्र में करंट लगने से मजदूर की मौत

नीमच। शहर के इंडस्ट्रीज एरिया झांझरवाड़ा में एक मजदूर की आज बुधवार सुबह करंट लगने से मौत हो गई। जिला अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार 29 वर्षीय नारू पिता रखमा मीणा औद्योगिक क्षेत्र में काम कर रहा था। इसी दौरान करंट लगने से उसकी दुखद मौत हो गई। नारू रतलाम जिले के तहसील साजना के गांव संगेसरा का रहने वाला था। नारू का शव जिला चिकित्सालय के मोर्चरी में रखा हुआ है।

Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!