A2Z सभी खबर सभी जिले कीLok Sabha Chunav 2024Uncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेश

*अनियंत्रित ट्रैक्टर ने झोपड़ी में घुसा खाना बना रही महिला की दबकर हुई मौत। बाइक सवार हुआ घायल*

*अनियंत्रित ट्रैक्टर ने झोपड़ी में घुसा खाना बना रही महिला की दबकर हुई मौत। बाइक सवार हुआ घायल*

*मनोज कुमार शर्मा मैनपुरी*

मैनपुरी। कुरावली थाना क्षेत्र के गांव रीछपुरा में बाइक को बचाने के प्रयास में ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे झोपड़ी के पास खाना पका रही महिला की ट्रैक्टर के नीचे दबने से मौके पर ही मौत हो गई, हादसे में एक बाइक सवार भी गंभीर रुप से घायल हो गया, सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में में भर्ती कराया, तथा मृतक महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

 

Related Articles

कुरावली थाना क्षेत्र के गांव रीछपुरा में एक लोहार 58 बर्षीय मीरादेवी पत्नी शंकरलाल पिछले 15 बर्ष से घिरोर रोड किनारे पंचायत घर के पास सड़क किनारे झोपड़ी रखकर परिवार संग रह रहीं थी, बुधवार की देर शाम करीब 7.30 बजे मीरादेवी झोपड़ी में चूल्हे पर खाना पका रहीं थी, तभी अचानक सड़क पर एक बाइक को बचाने के प्रयास में एक ट्रैक्टर मीरादेवी की झोपड़ी में घुस गया, जिसके नीचे दबकर मीरादेवी की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक सवार दुर्गविजय पुत्र प्यारेलाल निवासी गांव

 

रीछपुरा थाना कुरावली जो बाइक से कुरावली जा रहा था, ट्रैक्टर की टक्कर से यह भी गंभीर घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को कुरावली के सीएचसी में भर्ती कराया, तथा मृतका मीरादेवी के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया है।

 

मौके पर पहुंचे एसडीएम : सूचना मिलने के बाद एसडीएम कुरावली रामनारायण वर्मा तहसीलदार अशोक कुमार के साथ मौके पर पहुंच गए थें, जिन्होने मामले की जानकारी जुटाकरआगे की कार्रवाई करने के निर्देश दिए। घटना को अंजाम देकर भाग रहे ट्रैक्टर चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। और ट्रैक्टर को अपने कब्जे में ले लिया है।

Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!