A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेशगोंडा

रिजल्ट आते ही बच्चे झूम उठे

 

 

 

 

Related Articles

जिला हेड आवेश अंसारी
गोन्डा
इंटरमीडिएट मेधावायियो का रिजल्ट आते ही पास होने वाले बच्चे झूमने लगे। फातिमा स्कूल के इंटरमीडिएट का छात्र बालकृष्ण दि्वेदी ने 93 प्रतिशत पाकर अपने आप को खुशी जाहिर किया। पिता रेलवे गांधी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य कैप्टन राजेश द्विवेदी और माता पदमा दि्वेदी ने अपने बेटे बालकृष्ण दि्वेदी को मिठाई खिलाकर ख़ुशी जताया। बालकृष्ण दि्वेदी ने कहा कि मैं कम्प्यूटर इंजीनियर बनने का सपना साकार करना चाहता हूं।और बताया कि हमारी सफलता के पीछे मेरे माता-पिता और गुरुजन का आर्शीवाद है।उधर
जिले में स्थित सेठ एम. आर. जयपुरिया विद्यालय में सोमवार को सी.बी.एस.ई. बोर्ड हाई-स्कूल का परीक्षा परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में बच्चे अपना अपना रिजल्ट द़ूढना शुरू हो गये। विद्यालय की प्रधानाचार्या ने बताया कि मेधावी छात्रा शीरी शकील ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम, दृष्टि शुक्ला 94 प्रतिशत अंक पाकर द्वितीय, अंशिका वर्मा ने 91 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय, एवं विद्यालय के अदिति, फरान, निदा, आकाशी शर्मा, अपूर्वा, श्रेया गुप्ता ने अधिकतम अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
विद्यालय के छात्रों ने सामाजिक विज्ञान विषय में 99 प्रतिशत, गणित में 98 प्रतिशत, विज्ञान में 95 प्रतिशत, हिन्दी में 93 प्रतिशत तथा अंग्रेजी में 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय ने लगातार दूसरी बार अच्छा परिणाम देकर अभिभावकों का विश्वास जीतने में सफल रहा।
विद्यालय के प्रबंधक प्रदीप गुप्ता, अशोक गुप्ता ने प्रधानाचार्या सुप्रिया शर्मा एवं विद्यालय के शिक्षक असगर अल्ताफ, दीपिका पाण्डेय, रोहित मिश्रा, आदित्य द्विवेदी, शशांक, अर्जुमन, अजय त्रिपाठी, एवं शिखा मिश्रा का आभार जताया।

Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!