A2Z सभी खबर सभी जिले की

गुजरात में 7 दिनों तक बारिश के आसार:

बारिश के साथ 40 से 50 किमी की रफ्तार से चलेगी हवा


अहमदाबाद

मौसम विभाग ने साइक्लोनिक सर्कुलेशन सक्रिय होने से अगले 7 दिनों तक गुजरात में बारिश की भविष्यवाणी की है। गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश होने का अनुमान है। बारिश के साथ हवा की गति 40 से 50 किमी प्रति घंटा रह सकती है। इससे भीषण गर्मी के बीच तापमान में भारी गिरावट होने की संभावना है।

12 मई को इन जिलों में बारिश का अनुमान
वलसाड, नवसारी, डांग, सूरत, नर्मदा, दादरा और नगर-हवेली, दमन, छोटा उदेपुर, पंचमहल, वडोदरा, महिसागर, दाहोद, आणंद।

13 मई को इन जिलों में बारिश का अनुमान
बनासकांठा, साबरकांठा, आनंद, पंचमहल, दाहोद, महिसागर, भरूच, छोटाउदेपुर, सूरत, तापी, नवसारी, दादर और नगर-हवेली, नर्मदा, वलसाड में बारिश का पूर्वानुमान

Related Articles

14 मई को इन जिलों में बारिश का अनुमान
बनासकांठा, साबरकांठा, मेहसाणा, गांधीनगर, अरावली, खेड़ा, अहमदाबाद, आनंद, पंचमहल, दाहोद, अहमदाबाद, नर्मदा, भरूच, महिसागर में बारिश का अनुमान है।

15 मई को इन जिलों में बारिश का अनुमान
अरावली, खेड़ा, अहमदाबाद, आणंद, पंचमहल में बारिश का पूर्वानुमान, तूफान का पूर्वानुमान है।

16 मई को इन जिलों में बारिश का अनुमान
बनासकांठा, साबरकांठा, दाहोद, गिर-सोमनाथ, अमरेली, भावनगर में बारिश का पूर्वानुमान।

दो से तीन डिग्री तक कम होगा तापमान
आमतौर पर मई के महीने में गुजरात में लू चलती रहती है, जो पिछले पांच दिनों से जारी है। लेकिन, अचानक मौसम में परिवर्तन आने के चलते दिन का टेंपरेचर भी दो से तीन डिग्री कम रहने का अनुमान है। पिछले दो दिनों से अहमदाबाद समेत सौराष्ट्र-कच्छ के कुछ जिलों में अधिकतम तापमान 42 से 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।

Show More
Back to top button