A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorized

भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं का सम्मेलन राजगढ़ में सम्पन्न

धार जिला ब्युरो गोपाल रावडिया मारु की रिपोर्ट

धार। राजगढ़.लोकसभा चुनाव की सरगर्मियां हुई तेज जैसे जैसे चुनावी तारिख नजदीक आ रही है वैसे वैसे ही पार्टीयां भी चुनावी सभा भी तेजी से बढ़ रही है।धार-महू लोकसभा संसदीय सीट पर भारतीय जनता पार्टी बड़े जोर-सोर से भाजपा प्रत्याशी सावित्री ठाकुर को जीताने का प्रचार प्रसार करने में जूट चूकी है। इसी के तहत आज शनिवार को सरदारपुर विधानसभा क्षेत्र का विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन राजगढ़ नगर के एक नीजी गार्डन पर आयोजित किया गया जिसमें मध्यप्रदेश सरकार के नगरीय प्रशासन मंत्री और भाजपा के स्टार प्रचारक कैलाश विजयवर्गीय भी कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे जिनके साथ हाल ही में कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए अक्षय कांति बम भी उपस्थित रहे। इस दौरान अक्षय कांति बम ने कहा कि जिस पार्टी ने अनुच्छेद 370 हटाई और सनातन धर्म का कार्य करती है। मै उसके साथ रहना चाहता हु मुझे सनातन धर्म की बात करने वाली पार्टी में आकर बहुत ही खुशी हो रही है। तो वहीं कैलाश विजयवर्गीय ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि देश दुनिया में मोदी के कार्यों कि तारीफ हो रही है मोदी ने देश को उज्जवला योजना, आयुष्मान, लाडली लक्ष्मी योजना, लाडली बहना योजना जैसी उन सभी योजनाओं से जनता को लाभान्वित किया है जो जन्म से लेकर मृत्यु तक हर व्यक्ति, हर वर्ग के लिए अत्यंत आवश्यक है। मोदी ने हर कार्यकर्ताओं से कहा है कि वे लोगों के बीच जाये और मोदी के लिये जनता से आशीर्वाद मांगे।
इस दौरान धार-महू लोकसभा सीट कि भाजपा प्रत्याशी सावित्री ठाकुर, जिला अध्यक्ष मनोज सोमानी, राजेश अग्रवाल, राजवर्धन सिंह दत्तीगांव, विधानसभा प्रभारी नरेश राजपुरोहित, विधानसभा संयोजक सुरेशचंद्र तांतेड़ (दादा), विधानसभा सहसंयोजक दिपक धाकड़ (फेमस), विधानसभा कार्यालय प्रभारी गोपाल सोनी, पूर्व विधायक वेलसिंह भूरिया, पूर्व जिला पंचायत सदस्य संजय बघेल, जिला मंत्री जमुना भुरीया, पूर्व मंडल अध्यक्ष मुकेश कावड़ीया, पांचों मंडल अध्यक्ष, चारों जिला पंचायत सदस्य, निलेश शर्मा, दिपेश ठाकुर, अजय शर्मा आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मुकेश कावड़ीया ने किया एवं आभार गोपाल सोनी ने माना।

Related Articles

 

Show More
Back to top button