संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा का रिपोर्ट गढ़वा
गढ़वा से
खरौंधी थाना क्षेत्र के कूपा गांव निवासी रविंद्र प्रसाद गुप्ता की पत्नी अनीता देवी मोटरसाइकिल के चपेट में आने से घायल हो गई। उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है।
राज्य सरकार की बिजली कटते ही अंधेरे में डूब जाता है धरहरा रेलवे स्टेशन, यात्रियों ने उठाई स्थायी रोशनी की मांगधरहरा (मुंगेर): राज्य सरकार की बिजली आपूर्ति बाधित होते ही धरहरा रेलवे स्टेशन पूरी तरह अंधेरे में डूब जाता है। स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्म और यात्री प्रतीक्षालय में पर्याप्त वैकल्पिक प्रकाश व्यवस्था नहीं होने के कारण यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। खासकर रात के समय ट्रेन पकड़ने आने वाले यात्रियों, महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों के लिए यह स्थिति किसी बड़ी परेशानी से कम नहीं है।स्थानीय लोगों और नियमित यात्रियों का कहना है कि बिजली कटते ही स्टेशन पर समुचित अंधेरा छा जाता है, जिससे न केवल ट्रेन पकड़ने वाले में दिक्कत होती है बल्कि सुरक्षा संबंधी चिंताएं भी बढ़ जाती हैं। अंधेरे के कारण यात्रियों को प्लेटफॉर्म पर आने-जाने, ट्रेन की स्थिति जानने और अपने सामान की सुरक्षा को लेकर भी परेशानी होता है। वही यात्रियों का कहना है कि रेलवे स्टेशन जैसे महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थान पर निर्बाध रोशनी की व्यवस्था होनी चाहिए, लेकिन धरहरा स्टेशन पर आज भी समुचित प्रकाश व्यवस्था का अभाव बना हुआ है। लोगों का कहना है कि यदि स्टेशन पर पर्याप्त हाईमास्ट लाइट, इनवर्टर या जनरेटर आधारित बैकअप व्यवस्था उपलब्ध हो तो बिजली कटने की स्थिति में भी यात्रियों को परेशानी नहीं होगी।स्थानीय रितेश कुमार, निकेश कुमार, सोनी गुप्ता, बबीता राय मंडल, बिंकु सिंह, विजय तांती ने रेलवे प्रशासन से मांग की है कि धरहरा रेलवे स्टेशन पर स्थायी और मजबूत प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित कराबाया जाए, ताकि बिजली आपूर्ति बाधित होने पर भी स्टेशन रोशन रहे और यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।लोगों की मांग है कि रेलवे प्रशासन इस गंभीर समस्या को प्राथमिकता के आधार पर लेते हुए पूरे धरहरा रेलवे स्टेशन परिसर में समुचित रोशनी एवं वैकल्पिक बिजली व्यवस्था की तत्काल व्यवस्था करे, जिससे यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा दोनों सुनिश्चित हो सके।
08/06/2026
घटना के संबंध में रविंद्र प्रसाद गुप्ता ने बताया कि उसकी पत्नी अनीता देवी अपने घर से टेंपो के किनारे में बैठकर भवनाथपुर जा रही थी। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल सवार ने उसके पैर में टक्कर मार दिया। इसके बाद उसे घायल अवस्था में भवनाथपुर स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सक उसे बेहतर इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल रेफर कर दिया।
Copy URL
URL Copied