A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरेछत्तीसगढ़महासमुंदरायपुर

पत्रकारों से मारपीट के मामलें में अशोका बिरयानी के 6 कर्मचारी गिरफ्तार, एसडीएम कोर्ट में किया पेश

पत्रकारों से मारपीट के मामलें में अशोका बिरयानी के 6 कर्मचारी गिरफ्तार, एसडीएम कोर्ट में किया पेश

महासमुन्द/रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के तेलीबांधा क्षेत्र में स्थित बिरियानी सेंटर के 6 कर्मचारियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार को पुलिस ने सभी 6 आरोपियों को एसडीएम कोर्ट में पेश किया। मामलें में जानकारी देते हुए तेलीबांधा थाना प्रभरी ने बताया कि बिरयानी सेंटर में पत्रकारों से मारपीट के मामलें में 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है जिनके खिलाफ आईपीएसी की धारा 294-323-506-427-34 के तहत अपराध दर्ज किया गया है। मगर पुलिस ने SDM न्यायलय में आरोपियों को आईपीसी की धारा 151 के तहत पेश किया जिसके बाद मजिस्ट्रेट ने 6 आरोपियों को 26 अप्रैल तक जेल भेजा है।

उल्लेखनीय है कि, गुरुवार को होटल के दो कर्मचारियों की चेंबर की सफाई के दौरान जहरीली गैस की चपेट में आकर मौत हो गई थी। इस हादसे की खबर कवरेज करने पहुंचे मीडियाकर्मियों और पत्रकारों से होटल के स्टाफ ने मारपीट, गाली-गलौज और दुर्व्यवहार किया था। इसकी शिकायत पर तेलीबांधा पुलिस ने भादवि. के अलावा प्रतिबंधात्मक धाराओं में भी कार्रवाई की है। पत्रकारों के साथ मारपीट के इस मामले को डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने गंभीरता से लिया था। डिप्टी सीएम के आदेश के बाद बिरयानी सेंटर के तीन कर्मचारियों की आज और गिरफ्तारी हुई।

साथ ही होटल को भी बंद करवा दिया गया है। दरअसल, तेलीबांधा के अशोका बिरयानी के गटर में 18 अप्रैल को दो कर्मचारियों की संदिग्ध लाश मिली। पुलिस के मुताबिक दोनों साफ सफाई के लिए गटर में उतरे थे। इस दौरान दोनों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों कर्मचारी होटल में इलेक्ट्रिशियन थे। इधर घटना की जानकारी मिलते ही मीडिया के साथी कवरेज करने पहुंचे। इसी दौरान अशोका बिरयानी की महिला कर्मचारियों ने बाउंसर की तरह आगे आकर पत्रकारों को कवरेज करने से रोकना शुरू किया। पत्रकारों ने कवरेज करने की बात कही तो महिला कर्मी भड़क गई और पत्रकारों से बत्तमीजी करते हुए उनसे मारपीट करने लगी।

Related Articles
Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!