A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorized
Trending

मण्डलायुक्त ने अटल आवासीय विद्यालय टमकौली का किया निरीक्षण

शिवानी जैन एडवोकेट की रिपोर्ट

मण्डलायुक्त ने अटल आवासीय विद्यालय टमकौली का किया निरीक्षण

 

 

मण्डलायुक्त चैत्रा वी . द्वारा अटल आवासीय विद्यालय , टमकौली का स्थलीय निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान उन्होंने अध्ययनरत छात्र – छात्राओं से उनकी कक्षाओं संवाद कर उनकी पढाई , करिकुलम एक्टिविटी एवं टाइम शेड्यूल के सम्बन्ध में | जानकारी प्राप्त की । भोजन की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए मण्डलायुक्त ने छात्र – छात्राओं के साथ मेस में बैठ कर भोजन किया और उनसे मेस के टाइम शेड्यूल के सम्बन्ध में भी जानकारी ली । उन्होंने भोजन की गुणवत्ता पर सन्तोष प्रकट करते हुए कहा कि मेस में खाना बनाने की सामग्री | अलमारी में व्यवस्थित ढंग से रखी जायें और साफ – सफाई का विशेष ध्यान रखा जाये । जूनियर | बालिका छात्रावास के मुख्य द्वार पर बाउण्ड्री वॉल न होने पर उन्होंने बालिकाओं की सुरक्षा व | गोपनीयता के दृष्टिगत बालिका छात्रावास जूनियर विंग एवं सीनियर विंग में बाउण्ड्री वॉल बनवाने के लिए एक्सईएन पीडब्लूडी को आगणन प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए , ताकि अग्रेतर | कार्यवाही करायी जा सके । इस दौरान उन्होंने विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण करते हुए सभी पौधों की | नियमित देखभाल करने के भी निर्देश दिए । मण्डलायुक्त ने कक्षा -06 की वार्षिक परीक्षा में उत्तीर्ण | प्रत्येक सेक्शन के टॉप -5 छात्र – छात्राओं शिवम , सूर्यकांत , वंदना वर्मा , विवेक कुमार , निर्मल बाबू आदित्य , कुनाल , प्रवीन कुमार , रोहित कुमार , विनय कुमार एवं कीर्ति को पुरस्कार देकर प्रोत्साहित | किया । निरीक्षण के समय उप श्रम आयुक्त सियाराम , प्रधानाचार्य रोहित सारस्वत एवं अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles
Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!