A2Z सभी खबर सभी जिले कीChhattisgarh Elections 2023Lok Sabha Chunav 2024छत्तीसगढ़रायगढ़

रायगढ़ संसदीय क्षेत्र के लिए आज 4 अभ्यर्थियों ने जमा किए नाम निर्देशन पत्र

वन्देभारत न्यूज़ (रायगढ़ )16 अप्रैल 2024। लोकसभा निर्वाचन-2024 अन्तर्गत रायगढ़ संसदीय क्षेत्र क्रमांक-02 के लिए आज 04 अभ्यर्थियों द्वारा नामांकन फार्म जमा किया गया है। जिनमें प्रकाश कुमार उरांव-निर्दलीय,  राधे श्याम राठिया-भारतीय जनता पार्टी, रूपनारायण एक्का-बहुजन मुक्ति पार्टी एवं मदन प्रसाद गोंड-गोड़वाना गणतंत्र पार्टी ने नामांकन फार्म जमा किए। नाम निर्देशन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 19 अप्रैल अपरान्ह 03 बजे तक है।

17 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश होने से नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने और जमा करने का कार्य बंद रहेगा। नाम निर्देशन दाखिल करने हेतु 100 मीटर की परिधि में अधिकतम 03 वाहनों के प्रवेश की अनुमति है। इसी तरह रिटर्निंग ऑफिसर के कक्ष में अभ्यर्थी सहित अधिकतम 05 व्यक्ति प्रवेश कर सकते हैं।

Related Articles
Show More
Check Also
Close
Back to top button