Lok Sabha Chunav 2024छत्तीसगढ़रायपुर

नवा रायपुर : क्लब हाउस, मल्टीलेवल पार्किंग, विधानसभा और मंत्रालय के तीन किमी के दायरे में प्लांटेशन सहित 19 प्रोजेक्ट को हर हाल में जून तक पूरा करना है…

नवा रायपुर में क्लब हाउस, मल्टीलेवल पार्किंग, विधानसभा और मंत्रालय के तीन किमी के दायरे में प्लांटेशन सहित 19 प्रोजेक्ट को हर हाल में जून तक पूरा करना है। लेकिन ऐसा होता दिख नहीं रहा है। क्लब हाउस काम करीब 15 प्रतिशत, ग्रीन वाल का काम करीब 50 प्रतिशत और मल्टीलेवल पार्किंग का काम करीब 70 फीसदी ही हो पाया है।

जून 2024 से स्मार्ट सिटी योजना बंद हो जाएगी। इसके साथ ही केंद्र से फंड मिलना भी बंद हो जाएगा। उसके बाद अधूरे प्रोजेक्ट को पूरा करने का खर्च राज्य सरकार को उठाना पड़ेगा। अफसरों की माने तो पुराने ठेकेदार ने धोखा दिया। लेकिन अब कार्य तेज गति से चल रहा है। उम्मीद है कि जून 2024 तक सारे प्रोजेक्ट पूरे कर लिए जाएंगे। बता दें कि नवा रायपर में स्मार्ट सिटी वर्ष 2017-18 में शरू हर्ड थी।

(रिपोर्टर_ शेखर ठाकुर (जिला प्रमुख)

Related Articles
Show More
Back to top button