A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorized

औरैया में बच्चों ने निकाली स्कूल चलो रेलीः

पढ़ी-लिखी लड़की, रोशनी घर की का नारा गूंजा, घर वालों को किया जागरूक. औरैया के दिबियापुर में स्थानीय राणानगर स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय (मिडिल) में मंगलवार को स्कूल चलो अभियान के तहत जागरुकता रैली निकाली गई। रैली में शामिल स्कूली बच्चों ने पढ़ी लिखी लड़की, रोशनी घर की आधी रोटी खाएंगे, स्कूल पढ़ने जाएंगे आदि स्लोगनों से लोगो को सजग करते हुए शिक्षा के महत्व को समझाया।

विद्यालय परिसर से शुरू हुई रैली बेला मार्ग होकर सहायल मार्ग होते हुये उमरी गॉव तक गई। रैली में जूनियर वर्ग के करीब सैकड़ा भर बच्चों ने प्रतिभाग करते हुये अभिभावकों से सभी बच्चों को विद्यालय भेजने का आवाहन किया। इससे पूर्व रैली को सभासदपति एवं विधायक प्रतिनिधि अजय पोरवाल ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। रैली में यह लोग रहे शामिल रैली में प्रधानाध्यापिका शकील अफ़रोज, जायण्ट्स ग्रुप आफ दिबियापुर सहेली की कोआर्डिनेटर एवं सहायक अध्यापिका पूनम पुरवार के अलावा लक्ष्मी वर्मा, योगेश गुप्ता, अनीता यादव, पूजा गुप्ता एवं निर्मला आदि विद्यालय स्टाफ शामिल रहा। रैली आयोजन में सामाजिक संस्था जायण्ट्स ग्रुप ऑफ दिबियापुर सहेली की अध्यक्ष संध्या अवस्थी का भी विशेष सहयोग रहा। रिपोर्टर – अमरेन्द्र कुमार बिधूना औरैया

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!