A2Z सभी खबर सभी जिले कीजबलपुरमध्यप्रदेश

लोकायुक्त की टीम ने मारा तहसील कार्यालय जबलपुर में छापा

जबलपुर में गोरखपुर तहसील कार्यालय में लोकायुक्त की टीम ने छापा मार कर रिश्वत लेते हुए दो लोक सेवकों को रंगे हाथों पकड़ा  दोनों कर्मचारी नामांतरण आदेश कराने के एवज में 10 हजार रुपये रिश्वत की मांग कर रहे थे

जानकारी के अनुसार जबलपुर के शास्त्री नगर बाजना मठ के पास रहने वाले आवेदक सच्चिदानंद गिरी गोस्वामी की सास के प्लॉट के नामांतरण आदेश कराने के एवज में रिश्वत राशि 10 हजार रुपए की मांग आरोपी ऋषि पांडे सहायक ग्रेड 3 कार्यालय गोरखपुर तहसील तहसीलदार कार्यालय एवं सह आरोपी अशोक रजक सहायक ग्रेड 2 कार्यालय तहसीलदार तहसील गोरखपुर के द्वारा की गई थी।

जिसकी शिकायत आवेदक सच्चिदानंद गिरी गोस्वामी ने जबलपुर लोकायुक्त से की। जिसके बाद लोकायुक्त की टीम ने आज आज 8 अप्रैल को दोनों आरोपियों को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा।

 

Related Articles

लोकायुक्त डीएसपी श्रीमती नीतू त्रिपाठी, इंस्पेक्टर श्रीमती मंजू किरण, इंस्पेक्टर स्वप्निल दास, इंस्पेक्टर कमल सिंह एवं लोकायुक्त की टीम के 8 अन्य सदस्यों के द्वारा आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है

जिला प्रमुख मदन रैकवार वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज जबलपुर

Show More
Back to top button