A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorized

मॉडल शॉप खोले जाने पर हंगामा

कानपुर | मालरोड स्थित क्लाउड हाउस में मॉडल शॉप खोले जाने को लेकर कई व्यापारियों एवं बजरंग दल के नेताओं ने गुरुवार को जमकर हंगामा किया | रोड जामकर नारेबाजी की | इस दौरान उनकी एसीपी से कई बार बहस हुई | जांच रिपोर्ट आने तक चार दिन तक मॉडल शॉप से किसी भी तरह की शराब की बिक्री पर रोक लगा दी गई |

नाराज व्यापारियों के मुताबिक, कॉम्प्लेक्स में कई कोचिंग सेंटर हैं, जहां छात्र छात्राएं पढ़ने आते हैं| साथ ही पीछे की ओर रेजिडेंशियल फ्लैट भी हैं, इसके बावजूद आबकारी विभाग ने मॉडल शॉप खोले जाने का लाइसेंस दे दिया | आरोप लगाया कि मॉडल शॉप के मालिक और वहां काम करने वालों ने उनके साथ मारपीट की | एसीपी कैंट अंजलि विश्वकर्मा और कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची |सड़क पर बैठे व्यापारियों को हटाने को लेकर पुलिस के बीच कहासुनी हुई | जिला आबकारी अधिकारी प्रगल्भ लवानिया के आने पर अफसरों ने मौके का मुआयना किया| यहां व्यापार मंडल के मंडल अध्यक्ष विजय पंडित , प्रदेश मंत्री व्यापार मंडल टीकम चंद्र सेठिया, भाजपा कानपुर बुंदेल खण्ड क्षेत्र व्यापार प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक विनोद गुप्ता, कानपुर उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेश गुप्ता आदि रहे

Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Check Also
Close
Back to top button