A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेश

अंबेडकर नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा में फाॅगिंग नहीं होने से लगातार बढ़ रहा है मच्छरों का प्रकोप

क्षेत्र में बदलते मौसम में मच्छरों का प्रकोप तेजी से बढ़ने लगा है

अंबेडकर नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा में

फाॅगिंग नहीं होने से लगातार बढ़ रहा है मच्छरों का प्रकोप*

 

अंबेडकर नगर पंचायत अशरफ पुर किछौछा, बसखारी क्षेत्र में फाॅगिंग नहीं होने से लगातार बढ़ रहा है मच्छरों का प्रकोप

Related Articles

क्षेत्र में बदलते मौसम में मच्छरों का प्रकोप तेजी से बढ़ने लगा है। शाम होते ही मच्छरों लोगों का जीना दूभर कर देते हैं। इस कारण नगर में बीमारियों के फैलने की आशंका बढ़ गई है। इसके अलावा गंदगी भी मच्छरों के पनपने की मुख्य वजह है। नगरवासी मच्छरों से बचाव के लिए हर तरह का प्रयोग कर रहे हैं। हालांकि नगरवासियों ने नगर प्रशासन से फाॅगिंग कराने की मांग की है। गर्मी के साथ ही मच्छरों का भी प्रकोप बढ़ने लगा है। नगर पंचायत अशरफ पुर किछौछा में गंदगी, नाले का गंदा पानी, जाम नाला की समस्या है। नालियां गंदे पानी से उफनती नजर आती है और पानी का जमावड़ा सड़क पर रहता हैं। इससे मच्छरों का प्रकोप बढ़ा है। नगर वासियों का कहना हैं कि मच्छरों को मारने के लिए कीटनाशक दवाओं के छिड़काव को लेकर स्वास्थ्य विभाग व नगर प्रशासन ने आंखें बंद कर रखी है। मच्छर की बढ़ती संख्या का आलम है कि रात नहीं, दिन में भी इसका प्रकोप जारी रहता है। वहीं शाम होते ही लोगों का किसी स्थान पर बैठना मुश्किल हो जाता है। घर हो या दुकान, हर जगह मच्छरों का आतंक बढ़ गया है। सुबह हो या शाम मच्छरों का हमला शुरू हो जाता है। इसके चलते संक्रमण का खतरा, बीमारी के भय से लोग दिन में भी मच्छरदानी एवं मच्छर भगाने वाले क्वायल का प्रयोग करते हैं।

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!