A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorized

नमो नमो क्रांति फाउंडेशन ने सरयू घाट का किया सफाई

रविवार को नमो नमो क्रांति फाउन्डेशन के प्रदेश अध्यक्ष दीपक तिवारी के नेतृत्व में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने अभियान चलाकर जनपद गोंडा के कर्नलगंज कटरा घाट स्थित सरयू तट की विधिवत साफ सफाई की। फाउन्डेशन के प्रदेश अध्यक्ष दीपक तिवारी ने कहा कि प्रदेश के करीब 40 जिलों में अभियान चलाकर धार्मिक व सार्वजनिक स्थलों की साफ सफाई कराई जा रही है। उन्होंने कहा की अज्ञानता वस श्रद्धालु मां सरयू के पावन तट पर गंदगी कर रहे हैं। जिसकी वजह से नदी में पल रहे जलीय जीवों का जीवन शंकट ग्रस्त हो रहा है।

श्री तिवारी ने कहा की लोग श्रद्धा के साथ पूजन अर्चन कर रहे हैं। और उससे निकलने वाले मलवे को श्रद्धा के साथ ले जाकर नदी में परवाहित कर देते हैं। जिससे जीवों के जीवन पर शंकट छाने के साथ ही नदी पर भी शंकट मडराने लगा है। यदि इसका कोई ठोस समाधान नहीं हुआ तो नदी का अस्तित्व ही खतरे में पड़ सकता है। और इसके जिम्मेदार हम लोग ही होंगे। उन्होंने क्षेत्र की जनता से पूजा सामग्री सहित सभी तरह के अपशिष्ट पदार्थों को नदी में न प्रवाहित करने की अपील की है। और कहा की अपशिष्ट पदार्थों को गड्ढा खोदकर उसी में निस्तारित किया जा सकता है।

Related Articles

अवध क्षेत्र के अध्यक्ष संजय पांडेय, प्रभारी विजय गोस्वामी, जिला उपाध्यक्ष राजवीर गोस्वामी, जिला संगठन महामंत्री रामानुज मिश्रा, जोगिंदर बाजपेई सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी जल स्रोतों को स्वच्छ रखने की जनता से अपील की। मंजीत गोस्वामी, महिला जिला अध्यक्ष सविता मिश्रा, महिला जिला कार्यकारणी अध्यक्ष संध्या गोस्वामी, परसपुर ब्लॉक अध्यक्ष दीप माला तिवारी, दयावंती सिंह, सुनीता प्रजापति, सुनीता, संजू, रिंकी, गुड़िया, पुष्पा, रजनी, गीता सहित फाउन्डेशन के अन्य सदस्य अभियान में शामिल थे।

Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!