A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर 

सेंध लगाकर नकदी और आभूषण उठा ले गए चोर:सिद्धार्थ नगर

शोहरतगढ़। थाना क्षेत्र के परिगवा गांव में सोमवार की रात चोर ने एक घर के पीछे दीवाल में सेंध लगाकर नकब तीन लाख रुपये से अधिक के आभूषण और नकदी समेट ले गए। बक्सा गांव दक्षिण स्कूल पास ले जाकर फेंक दिया। आशंका है कि बक्सा का ताला गांव के बाहर लेकर जाकर तोड़े हैं। पीड़ित ने चोरी घटना की जानकारी मंगलवार सुबह पुलिस को दी। मौके पर पुलिस व फारेंसिक टीम ने चोरी हुए समान व नकदी की जानकारी लेकर कार्रवाई में जुट गई है। क्षेत्र के परिगवा निवासी पुददन यादव ने थाने में तहरीर देकर बताया कि रोज की तरह सोमवार को खाना खाकर नौ बजे सो गए थे। रात में चोरों ने मेरे घर के पीछे से दिवाल में नकब काटकर घर मे घुस गए। चोरों ने कमरे में रखे छह बक्से को उठा कर गांव के दक्षिण तरफ स्थित स्कूल के पास ले जाकर सभी बक्से का ताला तोड़कर उसमें रखा सोने का तीन मंगलसूत्र, सोने का झाल और 50 हजार नकद रुपये उठा ले गए।

पीड़ित ने बताया कि उनके नाती का 28 जून को शादी तय है। उसी की तैयारी में आभूषण की खरीदारी हुई थी। इस चोरी की घटना में गांव एक व्यक्ति शामिल है। इन्होंने ने ही अपने कुछ सहयोगियों से घर में चोरी करवाई है। शोहरतगढ़ थानाध्यक्ष राज कुमार पांडेय ने बताया कि चोरी हुए मामले की जानकारी है। मौके पर पुलिस टीम जांच कर कार्रवाई जुट गई है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले का खुलासा किया जाएगा।

Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!