A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedउत्तर प्रदेश

विवाह समारोह से वापस लौट रही बुग्गी से टकराई बाइक, दो युवकों की हुई मौके पर मौत।

पीलीभीत बारात से वापस लौट रहे दो युवकों की बाइक देर रात बारात से वापस लौट रही बुग्गी से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि घटनास्थल पर सड़क खून से लाल हो गई। दोनों बाइक सवार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई है। हादसे के बाद दोनों मृतक युवकों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि दोनों युवक एक ईट भट्टे पर काम कर रहे थे। देर रात दोनों किसी बारात से वापस लौट रहे थे। बड़ागांव निवासी सुनील कुमार (उम्र 20 वर्ष) पुत्र छेदलाल व थाना गजरौला के गांव बुढ़िया इटौरिया नौगवां निवासी धर्मवीर (उम्र 30 वर्ष) पुत्र मैकुलाल देर रात बाइक से वापस अपने घर बड़ागांव लौट रहे थे, तभी गुलडिया पुलिया के पास आगे जा रही बुग्गी से बाइक की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। टक्कर के बाद बुग्गी अनियंत्रित होकर पलट गई और चकनाचूर हो गई। घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक उमेश सोलंकी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेज दिया गया है। उधर घटना की सूचना मिलते ही मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया है। बड़ागांव में शोक की लहर दौड़ गई।
प्रभारी निरीक्षक उमेश सोलंकी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही मृतक युवकों के शवों को पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेज दिया गया। अभी तक किसी की कोई तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!