
दिलदारनगर (गाजीपुर) ट्रेनों में बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रीयो की धर पकड़ के लिए विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया जिसमें बिना टिकट यात्रियों में अफरातफरी का माहौल लगातार बना रहा ।
स्थानीय दिलदारनगर रेलवे स्टेशन डीडीयू रेल मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में टिकट निरीक्षक के द्वारा चेकिंग की गया। इस चेकिंग दौरान विभिन्न ट्रेनों से 23 लोगों को बिना टिकट रेल यात्रा व धूम्रपान करते हुए पकड़े गए।
इस चेकिंग के दौरान टिकट काउंटर पर यात्रियों का टिकट लेने के लिए लगातार लंबी-लंबी लाइने लगी रही इस दौरान यात्रियों में हड़कंप मचा रहा । चेकिंग अभियान के दौरान मेल एक्सप्रेस व पैसेंजर गाड़ियों के महिला कोच बोगी, पायदान पर यात्रा करने अवैध रूप से रेल पटरी पार करते हुए एवं धूम्रपान करते हुए कुल 23 यात्रियों को रेलवे अधिनियम की धारा के तहत गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए यात्रियों से 18000 हजार रुपया जुर्माना में वसूल कर सभी यात्रियों को चेतावनी देते हुए छोड़ दिया गया।
चेकिंग टीम में दानापुर मंडल टीम के साथ स्थानीय आरपीएफ के प्रभारी निरीक्षक बालगंगाधर एवं जीआरपी प्रभारी मय फोर्स संग शामिल रहे।
चेकिंग के चलते यात्रियों में अफरा-तफरी मची रही। रोज बिना टिकट के स्टेशन पर सैर-सपाटा करने वाले लोग पकड़े जाने के भय से स्टेशन से गायब रहे।
