A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorized

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री सिंगरौली में 7 मार्च को प्रदेश भर के हितग्राहियों को करेंगे हितलाभ वितरण

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री सिंगरौली में 7 मार्च को प्रदेश भर के हितग्राहियों को करेंगे हितलाभ वितरण

प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव 7 मार्च को एक दिवसीय प्रवास पर सिंगरौली आएंगे।

वन्दे भारत लाइव न्यूज सिंगरौली।। भोपाल मुख्यमंत्री डॉ यादव सिंगरौली में जन आभार यात्रा में शामिल होंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री एनसीएल मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय सम्मेलन में मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना तथा अन्य योजनाओं के हितग्राहियों को वर्चुअल माध्यम से हितलाभ का वितरण करेंगे

मुख्यमंत्री आजीविका मिशन के हितग्राहियों को भी हितलाभ का वितरण करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ यादव 7 मार्च को प्रातः 9.10 बजे भोपाल से शासकीय वायुयान से प्रस्थान कर प्रातः 10 बजे खजुराहो एयरपोर्ट पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री खजुराहो से प्रातः 10.05 बजे हेलीकाप्टर द्वारा प्रस्थान कर प्रातः 10.30 बजे सतना जिले के चित्रकूट पहुंचेंगे।

मुख्यमंत्री चित्रकूट में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा वर्चुअल माध्यम से श्रीराम पथ गमन योजना के निर्माण कार्यों के शिलान्यास समारोह में शामिल होंगे।

Related Articles

मुख्यमंत्री डॉ यादव दोपहर 12.30 बजे हेलीकाप्टर से चित्रकूट से प्रस्थान कर दोपहर 1.30 बजे सिंगरौली पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री ग्राम हर्रई से जन आभार यात्रा का शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री विभिन्न वर्गों और समुदायों तथा संगठनों के प्रतिनिधियों से भेंट करते हुए एनसीएल मैदान बैढ़न पहुंचेंगे।

मुख्यमंत्री एनसीएल मैदान में आयोजित विशाल आमसभा को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री 229.55 करोड़ रुपए के निर्माण कार्यों का लोकार्पण तथा शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ यादव कार्यक्रम में शहरी आजीविका मिशन तथा अन्य योजना के हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण करेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर बाद 3.30 बजे हेलीकाप्टर से प्रस्थान कर नव निर्मित हवाई पट्टी सिंगरौलिया पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री सिंगरौलिया से दोपहर बाद 3.55 बजे वायुयान से इंदौर के लिए प्रस्थान करेंगे।

Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!