A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरेसागर

भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल हुए पूर्व विधायक अरूणोदय चौबे

राहुल गांधी की एक झलक पाने को बेताब दिखे लोग, छतों से की पुष्पवर्षा

आरिफ सौदागर, सागर/खुरई। भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने के लिए पूर्व विधायक अरुणोदय चौबे अन्नू भैया अपने विधानसभा क्षेत्र से सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे गुना। जहां हनुमान चौराहा पर जिला कांग्रेस कमेटी सागर ने मंच लगा कर राहुल गांधी का स्वागत किया। जिसमें सागर जिले से आये वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो न्याय यात्रा शिवपुरी से प्रारंभ होकर गुना पहुंची। जहां उनका सुबह आठ बजे पहुंचने का कार्यक्रम प्रस्तावित था, वह करीब तीन घंटे देर से यहां पहुंचे। स्वागत के लिए भारी भीड़ उमड़ी राहुल गांधी ने खुली जीप पर बैठकर लोगों का अभिवावदन किया। जीप के पीछे बड़ी संख्या में वाहनों का काफिला रहा। इस दौरान राहुल गांधी की एक झलक पाने के लिए लोग बेताब रहे, गुना हनुमान चौराहा पर भारी भीड़ देखी गई जहां पूरा इलाका राहुल गांधी के कटआउट, बैनर और पोस्टर से भरा दिखा। राहुल गांधी के साथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह व अन्य नेता रहे। पूर्व विधायक चौबे के नेतृत्व में खुरई, मालथौन, रजवास, बादरी से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता न्याय यात्रा में शामिल होने गुना पहुंचे।

Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Check Also
Close
Back to top button