

हिंदू त्योहारों के पहले ही मांडू के मुख्य चौराहे पर कमल आकृति का फाउंटेन को क्षतिग्रस्त किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा क्या गया
मांडू नपा के द्वारा मांडू थाने पर दिया गया जांच का आवेदन
मांडू पुलिस कर रही है जांच सीसीटीवी भी से भी खोजा जा रहा है
राहुल सेन मांडव
मो 9669141814
मांडू न्यूज/ –:मांडू मुख्य चौराहे अशर्फी महल परिसर ठीक सामने पर्यटन की दृष्टि से, नगर परिषद द्वारा कमल की आकृति के फाउंटेन लगाया था, जो आने वाले पर्यटक और नगर वासियों के लिए आकर्षण का केंद्र यह पॉइंट बना रहता था, 10 वर्ष से यह कमल फाउंटेन बना हुआ था जैसे ही इस चौक का नाम नगर परिषद के द्वारा वाग्देवी चौक रखा गया उसके कुछ महीने भी नही हुवे और कमल
फाउंटेन की पत्तियो को किसी अज्ञात व्यक्ति ने क्षतिग्रस्त कर दिया है जिसकी सूचना मिलते ही नगर परिषद के सीएमओ सुशील ठाकुर ने राजस्व निरीक्षक सादिक खान के साथ मांडू थाने पहुंचकर उक्त घटना का आवेदन थाना प्रभारी इंदर सिंह रावत को दिया और कार्रवाई की मांग की, यह आकृति पिछले 10 वर्षों से यहां आने वाले पर्यटक और रहवासियों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी रहती है इसके सौंदर्य करण का कार्य नगर परिषद द्वारा किया गया था, इसके क्षतिग्रस्त होने की खबर मिलते ही नगर परिषद के अमले ने आज मौका स्थल का निरीक्षण किया तो पाया कि यहां इसे क्षतिग्रस्त किया गया है वैसे ही पुलिस को सूचना दी गई इधर पुलिस आवेदन के बाद सीसीटीवी कैमरा और इस मामले की जांच में जुट गई है,
थाना प्रभारी रावत ने बताया कि आवेदन के बाद हम पूरे मामले की तहकीकात कर रहे हैं जल्द ही सफलता मिलेगी,
● मांडू थाने में आवेदन दिया है
जैसे ही सूचना मिली वैसे ही थाने पहुंचकर हमने आवेदन दिया है, संबंधित मामले में हम पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगा चुके हैं,{ सीएमओ सुशील ठाकुर नगर परिषद मांडू }
● आवेदन के बाद हम मामले की जांच कर रहे हैं जल्द इसे क्षतिग्रस्त करने वाले को पुलिस ढूंढ निकालेगी { इंदर सिंह रावत थाना प्रभारी मांडू }