A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरे

यूपी में 4 दिन बारिश-ओले का अलर्ट, 33 जिलों में चेतावनी,*_ _*40 की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, 24 घंटे में 11 शहरों में हुई बरसात…*_

_*यूपी में 4 दिन बारिश-ओले का अलर्ट, 33 जिलों में चेतावनी,*_
_*40 की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, 24 घंटे में 11 शहरों में हुई बरसात…*_

_*लखनऊ*_
_यूपी में बार-बार मौसम करवट बदल रहा है। शनिवार से 4 दिन के लिए मौसम विभाग ने प्रदेश में बारिश-ओले का अलर्ट जारी किया है। इस बार सीजन का सबसे मजबूत पश्चिमी विक्षोभ आने वाला है। इसका असर पूरे प्रदेश में रहेगा। इस दौरान 40 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलेंगी। अगर पिछले 24 घंटे की बात की जाए तो यूपी के 11 शहरों में रिकॉर्ड बारिश हुई है। सबसे ज्यादा प्रयागराज और जालौन में पानी बरसा है। एक दिन पहले गुरुवार सुबह लखनऊ-कानपुर में धूप तो निकली लेकिन ठंडी हवाएं चलने से मौसम में ठंडक बनी हुई है।_

Show More
Check Also
Close
Back to top button