A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेशमथुरा

वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य प्रारंभ हुआ पथवारी मंदिर के शिखर निर्माण का शुभारंभ

वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य प्रारंभ हुआ पथवारी मंदिर के शिखर निर्माण का शुभारंभ

मथुरा।वृंदावन – प्राचीन पथवारी देवी मंदिर के शिखर निर्माण कार्य का  वैदिक रीति रिवाज के साथ मंत्रोचारण सहित विधि विधान पूर्वक शुभारंभ हुआ। वैदिक मंत्रोच्चार एवं हवन के साथ ही पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष एवं आगरा उत्तरी विधान सभा प्रभारी मधु शर्मा के साथ ही मां के भक्तो द्वारा ईंट आदि निर्माण सामग्री को पूजन कर स्थापित कर कार्य का शुभारंभ भव्यता एवं धूमधाम के साथ किया गया। शुभारंभ कार्यक्रम में व्यापार मंडल, वृंदावन के साथ साथ वृंदावन मीडिया क्लब के पदाधिकारियों द्वारा उपस्थित मुख्य अतिथि एवं आमंत्रित अतिथिगणों द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया। अतिथियों का स्वागत पथवारी मंदिर के सेवायत नारायण महाराज द्वारा उत्तरीय ओढ़ाकर एवं चित्रपट प्रदान कर किया गया। कार्यक्रम में विशेष रूप से पार्षदद्वय सुमित गौतम एवं वैभव अग्रवाल के अतिरिक्त व्यापार मंडल अध्यक्ष आलोक बंसल, वृंदावन मीडिया क्लब के अध्यक्ष देव द्विवेदी,धर्मेंद्र अग्रवाल बोबी, रवि यादव, अनुपम आचार्य, रितिक अग्रवाल, आशीष ठाकुर, लक्ष्मी नारायण दीक्षित,भगवान सिंह, प्रमेंद्र अस्थाना, कल्लू वर्मा, राज चौधरी हृदेश गुप्ता, संजू, आदि की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में पांडित्य कर्म आचार्य मनीष शास्त्री द्वारा किया गया।

राजकुमार गुप्ता

जिला संवाददाता मथुरा

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!