मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
आलीराजपुर पुलिस ने दोहरे हत्याकांड मे फरार चार आरोपियो को किया गिरफ्तारतकनीकी खराबी ने पलटे समीकरण, आयोग ने 4 बूथों का मतदान किया शून्य घोषित*हमीरपुर जिले के मौदहा कस्बे में 20/11/ 2026 को रामलीला मैदान में बाबा श्याम जन्मदिन उत्साह के साथ मनाया गयाગુજરાત પત્રકાર એકતા પરિષદ દ્વારા મહેસાણા જિલ્લા મહા અધિવેશન-૨૦૨૬, સ્નેહમિલન અને વિદાય સમારંભનું ભવ્ય આયોજનटोकावडे ग्रामीण रुग्णालयात मोती बिंदू शस्त्र क्रिया अत्याधुनिकपद्धतीने मोफत करण्याचा संकल्प डॉ मोकाशी यांचे ध्येय..जरासंध महाराज के पूजन आरती, भजन कीर्तन और भंडारे का आयोजन किया गया।कॉलेज ऑफ लीगल स्टडीज में पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन, न्यायिक एवं कानूनी विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को दिए व्यावहारिक टिप्सहमीरपुर :विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 के दृष्टिगत जनपद की सभी तहसीलों में ईवीएम प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभहमीरपुर :जिलाधिकारी की अध्यक्षता में नगर विकास विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न*कोयला चोरी पर CISF का एक्शन! 11 संवेदनशील ठिकानों पर छापेमारी, बाइक जब्त और अवैध मुहाने बंद*आलीराजपुर पुलिस ने दोहरे हत्याकांड मे फरार चार आरोपियो को किया गिरफ्तारतकनीकी खराबी ने पलटे समीकरण, आयोग ने 4 बूथों का मतदान किया शून्य घोषित*हमीरपुर जिले के मौदहा कस्बे में 20/11/ 2026 को रामलीला मैदान में बाबा श्याम जन्मदिन उत्साह के साथ मनाया गयाગુજરાત પત્રકાર એકતા પરિષદ દ્વારા મહેસાણા જિલ્લા મહા અધિવેશન-૨૦૨૬, સ્નેહમિલન અને વિદાય સમારંભનું ભવ્ય આયોજનटोकावडे ग्रामीण रुग्णालयात मोती बिंदू शस्त्र क्रिया अत्याधुनिकपद्धतीने मोफत करण्याचा संकल्प डॉ मोकाशी यांचे ध्येय..जरासंध महाराज के पूजन आरती, भजन कीर्तन और भंडारे का आयोजन किया गया।कॉलेज ऑफ लीगल स्टडीज में पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन, न्यायिक एवं कानूनी विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को दिए व्यावहारिक टिप्सहमीरपुर :विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 के दृष्टिगत जनपद की सभी तहसीलों में ईवीएम प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभहमीरपुर :जिलाधिकारी की अध्यक्षता में नगर विकास विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न*कोयला चोरी पर CISF का एक्शन! 11 संवेदनशील ठिकानों पर छापेमारी, बाइक जब्त और अवैध मुहाने बंद*
Dharमध्य प्रदेशराजनीति

पीसी एंड पीएनडीटी अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर केंद्रीय पर्यवेक्षण बोर्ड की 32वीं बैठक संपन्न

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा की अध्यक्षता में हुई बैठक, कन्या भ्रूण हत्या रोकने और बालिकाओं के संरक्षण पर हुई विस्तृत चर्चा... रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597…

पीसी एंड पीएनडीटी अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर केंद्रीय पर्यवेक्षण बोर्ड की 32वीं बैठक संपन्न
WhatsApp Facebook

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा की अध्यक्षता में हुई बैठक, कन्या भ्रूण हत्या रोकने और बालिकाओं के संरक्षण पर हुई विस्तृत चर्चा…

रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597

मनावर। जिला धार ।। पीसी एंड पीएनडीटी (गर्भधारण पूर्व एवं प्रसव पूर्व निदान तकनीक) अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन और बालिकाओं के संरक्षण को लेकर केंद्रीय पर्यवेक्षण बोर्ड की 32वीं बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे.पी. नड्डा ने की।

बैठक में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल, सावित्री ठाकुर, सांसद डॉ. शोभा दिनेश, डॉ. बायरेड्डी शाबरी और रेखा शर्मा सहित स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी और विभिन्न राज्य सरकारों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

बैठक में पीसी एंड पीएनडीटी अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन को और मजबूत बनाने, लिंग आधारित भ्रूण चयन पर रोक लगाने तथा बालिकाओं के अधिकारों एवं संरक्षण को सुनिश्चित करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।

बैठक में इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि कन्या भ्रूण हत्या जैसी सामाजिक बुराई को रोकने के लिए कानून का सख्ती से पालन कराने के साथ जनजागरूकता और प्रशासनिक निगरानी को भी प्रभावी बनाया जाए। बालिकाओं के सुरक्षित भविष्य और समान अधिकारों की रक्षा के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया गया।