मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
कंधरपुर से 11वीं का छात्र लापता, पिता ने रखा पांच हजार का इनामअलीगंज में जामा मस्जिद के सामने से बाइक चोरी, पुलिस तलाश में जुटी रिश्तेदार से मिलने गया था युवक, महज आधे घंटे में अज्ञात चोरों ने उड़ाया सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिसथाना अलीगंज के ग्राम किदोना में खिड़की तोड़कर मकान में चोरीहमीरपुर :महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजाकोर विश्वविद्यालय में आईसीई2सीपीटी 2026 शुरू, पहले दिन एआई और साइबर सुरक्षा पर रहा फोकसहमीरपुर :बेतवा नदी की जलधारा में अवैध मौरंग खनन, डीएम की सख्ती और पांच लाख के जुर्माने के बाद भी नहीं थम रहा खनन, भारी मशीनों के इस्तेमाल पर उठे सवालहमीरपुर में मेट्रो सुविधा की मांग तेजपांढुरना में मध्याह्न भोजन के समूह के खाते से 39800 रुपये फर्जी तरीके से निकालने का आरोप, जांच की मांगबानसूर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कुख्यात ‘AM-8584’ गैंग का सरगना समेत 7 बदमाश गिरफ्तार 14 अवैध हथियार, 2 मैगजीन व 15 जिंदा कारतूस बरामद, 1.25 लाख के इनामी थे आरोपीकोसली में ई-पुस्तकालय लोकार्पण समारोह पर विवाद, क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने जताई नाराजगीकंधरपुर से 11वीं का छात्र लापता, पिता ने रखा पांच हजार का इनामअलीगंज में जामा मस्जिद के सामने से बाइक चोरी, पुलिस तलाश में जुटी रिश्तेदार से मिलने गया था युवक, महज आधे घंटे में अज्ञात चोरों ने उड़ाया सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिसथाना अलीगंज के ग्राम किदोना में खिड़की तोड़कर मकान में चोरीहमीरपुर :महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजाकोर विश्वविद्यालय में आईसीई2सीपीटी 2026 शुरू, पहले दिन एआई और साइबर सुरक्षा पर रहा फोकसहमीरपुर :बेतवा नदी की जलधारा में अवैध मौरंग खनन, डीएम की सख्ती और पांच लाख के जुर्माने के बाद भी नहीं थम रहा खनन, भारी मशीनों के इस्तेमाल पर उठे सवालहमीरपुर में मेट्रो सुविधा की मांग तेजपांढुरना में मध्याह्न भोजन के समूह के खाते से 39800 रुपये फर्जी तरीके से निकालने का आरोप, जांच की मांगबानसूर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कुख्यात ‘AM-8584’ गैंग का सरगना समेत 7 बदमाश गिरफ्तार 14 अवैध हथियार, 2 मैगजीन व 15 जिंदा कारतूस बरामद, 1.25 लाख के इनामी थे आरोपीकोसली में ई-पुस्तकालय लोकार्पण समारोह पर विवाद, क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने जताई नाराजगी
Barwaniताज़ा खबरमध्य प्रदेश

मॉडल स्कूल के पास में वर्षों पुराने श्रमिक शौचालय को तोड़कर बनाया मैदान,

मॉडल स्कूल के पास में वर्षों पुराने श्रमिक शौचालय को तोड़कर बनाया मैदान, रिपोर्टर रवि शिमले अखंड भारत न्यूज़ चैनल बड़वानी अंजड़। नगर के राजपुर रोड स्थित मॉडल स्कूल के पास में कहीं…

मॉडल स्कूल के पास में वर्षों पुराने श्रमिक शौचालय को तोड़कर बनाया मैदान,
WhatsApp Facebook

मॉडल स्कूल के पास में वर्षों पुराने श्रमिक शौचालय को तोड़कर बनाया मैदान,
रिपोर्टर रवि शिमले अखंड भारत न्यूज़ चैनल बड़वानी
अंजड़। नगर के राजपुर रोड स्थित मॉडल स्कूल के पास में कहीं वर्षों से निर्मित श्रमिकों के शौचालय को तोड़कर मैदान में तब्दील किए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि स्कूल के पास में श्रमिकों की सुविधा के लिए कई वर्षों पहले शौचालय का निर्माण कराया गया था, लेकिन अब मॉडल स्कूल के प्राचार्य एवं संबंधित सदस्यों और नगर परिषद की भूमिका को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।

सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब केंद्र सरकार द्वारा स्वच्छ भारत मिशन एवं शौचालय निर्माण जैसी योजनाओं के माध्यम से आमजन को स्वच्छता और शौचालय की सुविधा उपलब्ध कराने पर जोर दिया जा रहा है, तो दूसरी ओर पहले से निर्मित शौचालय को आखिर किसके आदेश पर तोड़ा गया?

क्या शौचालय तोड़ने से पहले संबंधित विभाग से अनुमति ली गई थी? क्या इसके पीछे कोई आधिकारिक प्रस्ताव या आदेश जारी किया गया था? और यदि शौचालय सार्वजनिक अथवा श्रमिकों की सुविधा के लिए बनाया गया था, तो उसे तोडने की आवश्यकता क्यों पड़ी?

इस पूरे मामले में मॉडल स्कूल के प्राचार्य, संबंधित सदस्यों और नगर परिषद की भूमिका की निष्पक्ष जांच होना आवश्यक है। प्रशासन को यह भी स्पष्ट करना चाहिए कि शौचालय निर्माण पर खर्च हुई सरकारी राशि और संपत्ति का इस तरह उपयोग या नष्ट किए जाने के संबंध में क्या नियमों का पालन किया गया है।

अब देखना यह होगा कि जिम्मेदार अधिकारी इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच करेंगे या सरकारी योजनाओं और सार्वजनिक सुविधाओं के दुरुपयोग पर सवाल यूं ही उठते रहेंगे। अब देखना होगा की खबर लगने के बाद इसका क्या असर होता है। जिला प्रशासन की नींद खुलता है कि नहीं। अब यह देखने वाली बात रहेगी।