मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत गोपालपुर उप स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य शिविर आयोजितए 412 हितग्राहियों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण’बाल दिवस पर कोर विश्वविद्यालय में ‘पथ प्रदर्शन’, 24 विद्यालयों के 1,500 विद्यार्थियों ने लिया भागजनजातीय गौरव दिवस पर जबलपुर में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री ने डिंडौरी की उजियारो बाई को मिला सम्मानप्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा विश्व आदिवासी दिवस को लेकर दिए गए बयान के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिया राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को ज्ञापन,अंजड़ क्षेत्र में भूकंप झटके महसूस लोगों में मचा कोहराम।अर्द्धवार्षिक परीक्षा में बदलाव : 28 नवंबर की परीक्षा अब दूसरी पारी में*राजेश कुमार एग्रीस्टैक लागू करने से पहले बंदोबस्त और जमाबंदी की प्रक्रिया पूरी की जाए: सुखनंदन चौधरी जम्मू-कश्मीर में राजस्व रिकॉर्ड का व्यापक सेटलमेंट एवं री-सेटलमेंट करवाने कीहमीरपुर :थाना समाधान दिवस में डीएम और एसपी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, बिवांर थाने का किया निरीक्षणआलीराजपुर पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध निरंतर प्रभावी कार्यवाही जारी।अवैध संबंधों के चलते पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची पति की हत्या की साजिशमुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत गोपालपुर उप स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य शिविर आयोजितए 412 हितग्राहियों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण’बाल दिवस पर कोर विश्वविद्यालय में ‘पथ प्रदर्शन’, 24 विद्यालयों के 1,500 विद्यार्थियों ने लिया भागजनजातीय गौरव दिवस पर जबलपुर में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री ने डिंडौरी की उजियारो बाई को मिला सम्मानप्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा विश्व आदिवासी दिवस को लेकर दिए गए बयान के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिया राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को ज्ञापन,अंजड़ क्षेत्र में भूकंप झटके महसूस लोगों में मचा कोहराम।अर्द्धवार्षिक परीक्षा में बदलाव : 28 नवंबर की परीक्षा अब दूसरी पारी में*राजेश कुमार एग्रीस्टैक लागू करने से पहले बंदोबस्त और जमाबंदी की प्रक्रिया पूरी की जाए: सुखनंदन चौधरी जम्मू-कश्मीर में राजस्व रिकॉर्ड का व्यापक सेटलमेंट एवं री-सेटलमेंट करवाने कीहमीरपुर :थाना समाधान दिवस में डीएम और एसपी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, बिवांर थाने का किया निरीक्षणआलीराजपुर पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध निरंतर प्रभावी कार्यवाही जारी।अवैध संबंधों के चलते पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची पति की हत्या की साजिश
Hamirpurउत्तर प्रदेशक्राइम

हमीरपुर :न्यायालय के आदेश के बाद भी नहीं मिला जमीन पर कब्जा, दिव्यांग ने कलेक्ट्रेट में शुरू किया अनशन, परिजनों पर मकान और जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, प्रशासन से न्याय दिलाने की लग

हमीरपुर। जमीन और मकान पर कब्जा दिलाने की मांग को लेकर सुमेरपुर कस्बे के रेलवे स्टेशन क्षेत्र निवासी दिव्यांग चुन्नू साहू ने शुक्रवार से कलेक्ट्रेट परिसर में अनिश्चितकालीन अनशन…

हमीरपुर :न्यायालय के आदेश के बाद भी नहीं मिला जमीन पर कब्जा, दिव्यांग ने कलेक्ट्रेट में शुरू किया अनशन, परिजनों पर मकान और जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, प्रशासन से न्याय दिलाने की लग
WhatsApp Facebook

हमीरपुर। जमीन और मकान पर कब्जा दिलाने की मांग को लेकर सुमेरपुर कस्बे के रेलवे स्टेशन क्षेत्र निवासी दिव्यांग चुन्नू साहू ने शुक्रवार से कलेक्ट्रेट परिसर में अनिश्चितकालीन अनशन शुरू कर दिया।

पीड़ित का आरोप है कि पारिवारिक विवाद के चलते उसके मकान और जमीन पर परिजनों ने अवैध रूप से कब्जा कर रखा है। न्यायालय का आदेश होने के बावजूद उसे अब तक अपनी संपत्ति पर कब्जा नहीं मिल सका है।

अनशन पर बैठे चुन्नू साहू ने आरोप लगाया कि वह लंबे समय से न्याय के लिए अधिकारियों और प्रशासनिक कार्यालयों के चक्कर लगा रहा है, लेकिन उसकी समस्या का समाधान नहीं हो रहा। पीड़ित का कहना है कि न्यायालय के आदेश के बाद भी संबंधित अमीन जमीन की नाप नहीं कर रहा है, जिससे उसे न्याय मिलने में देरी हो रही है।

पीड़ित ने शासन-प्रशासन से मामले में हस्तक्षेप कर जमीन की पैमाइश कराने और न्यायालय के आदेश का पालन कराते हुए उसे मकान व जमीन पर कब्जा दिलाने की मांग की है। अनशन के साथ ही उसने आम जनता से भोजन और कपड़ों की मदद की अपील भी की है।

अब देखना होगा कि दिव्यांग की गुहार पर जिला प्रशासन कब तक कार्रवाई करता है।