मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
हमीरपुर :जिला खनिज फाउंडेशन न्यास की शासी परिषद एवं प्रबंध समिति की संयुक्त बैठक संपन्न, खनन प्रभावित क्षेत्रों के विकास कार्यों को प्राथमिकता देने पर जोरहमीरपुर :मौदहा में सनातन गौरव महोत्सव की कलशयात्रा निकलीहमीरपुर :लंबित मांगों को लेकर फार्मासिस्टों का सीएमओ कार्यालय में धरना, आंदोलन तेज करने की चेतावनीबानसूर में जाम और अतिक्रमण पर चला प्रशासन का चाबुक — एसडीएम ने दिए सख्त निर्देश, जल्द हटेगा अतिक्रमण*माँ चली गईं, छोड़ गईं संस्कारों की विरासत — बिलाली में उमड़ा सियासी और सामाजिक जनसैलाब धर्मेन्द्र राठौड़ की माता सायर कंवर को भाजपा-कांग्रेस नेताओं ने दी श्रद्धांजलिबानसूर में अब नहीं चलेगी मनमानी — सड़कों पर जाम लगाने वालों की खैर नहीं, एसडीएम ने बैठक में दिए निर्देशकोटपूतली में 20 नवंबर को होगा 7वां सामूहिक विवाह सम्मेलन, 7 जोड़े परिणय सूत्र में बंधेंगेमां के बिना आंगन सूना — पूर्व आरटीडीसी चेयरमैन धर्मेन्द्र सिंह राठौड़ की पूजनीय माताजी श्रीमती सायर कंवर को दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि*बड़वानी, करवा में 2 करो कि भिड़त 2 लोग गंभीर घायलहमीरपुर :जनपद की 08 बालिका कबड्डी खिलाड़ियों का मंडल स्तरीय चयन ट्रायल के लिए हुआ चयनहमीरपुर :जिला खनिज फाउंडेशन न्यास की शासी परिषद एवं प्रबंध समिति की संयुक्त बैठक संपन्न, खनन प्रभावित क्षेत्रों के विकास कार्यों को प्राथमिकता देने पर जोरहमीरपुर :मौदहा में सनातन गौरव महोत्सव की कलशयात्रा निकलीहमीरपुर :लंबित मांगों को लेकर फार्मासिस्टों का सीएमओ कार्यालय में धरना, आंदोलन तेज करने की चेतावनीबानसूर में जाम और अतिक्रमण पर चला प्रशासन का चाबुक — एसडीएम ने दिए सख्त निर्देश, जल्द हटेगा अतिक्रमण*माँ चली गईं, छोड़ गईं संस्कारों की विरासत — बिलाली में उमड़ा सियासी और सामाजिक जनसैलाब धर्मेन्द्र राठौड़ की माता सायर कंवर को भाजपा-कांग्रेस नेताओं ने दी श्रद्धांजलिबानसूर में अब नहीं चलेगी मनमानी — सड़कों पर जाम लगाने वालों की खैर नहीं, एसडीएम ने बैठक में दिए निर्देशकोटपूतली में 20 नवंबर को होगा 7वां सामूहिक विवाह सम्मेलन, 7 जोड़े परिणय सूत्र में बंधेंगेमां के बिना आंगन सूना — पूर्व आरटीडीसी चेयरमैन धर्मेन्द्र सिंह राठौड़ की पूजनीय माताजी श्रीमती सायर कंवर को दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि*बड़वानी, करवा में 2 करो कि भिड़त 2 लोग गंभीर घायलहमीरपुर :जनपद की 08 बालिका कबड्डी खिलाड़ियों का मंडल स्तरीय चयन ट्रायल के लिए हुआ चयन
Bareillyउत्तर प्रदेशक्राइम

आठ लाख की अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, स्कॉर्पियो बरामद झारखंड से सस्ते दामों पर लाकर पंजाब में बेचने जा रहे थे आरोपी

आठ लाख की अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, स्कॉर्पियो बरामद झारखंड से सस्ते दामों पर लाकर पंजाब में बेचने जा रहे थे आरोपी आंवला (बरेली)। थाना पुलिस ने गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना…

आठ लाख की अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, स्कॉर्पियो बरामद झारखंड से सस्ते दामों पर लाकर पंजाब में बेचने जा रहे थे आरोपी
WhatsApp Facebook

आठ लाख की अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, स्कॉर्पियो बरामद
झारखंड से सस्ते दामों पर लाकर पंजाब में बेचने जा रहे थे आरोपी
आंवला (बरेली)। थाना पुलिस ने गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर आठ लाख रुपये कीमत की 1 किलो 519 ग्राम अवैध अफीम के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त एक स्कॉर्पियो गाड़ी भी बरामद की है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

बुधवार रात उपनिरीक्षक राजेश कुमार अपनी टीम (हेड कांस्टेबल कामेश्वर सिंह, कांस्टेबल सोनू व गौतम कुमार) के साथ भमौरा-बरेली मार्ग पर शांति व्यवस्था के मद्देनजर गश्त कर रहे थे। ग्राम रमनगला पहुंचने पर मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम मोतीपुरा से पहले अर्धनिर्मित दुकानों के पास एक स्कॉर्पियो गाड़ी के निकट तीन संदिग्ध व्यक्ति खड़े हैं, जिनके पास भारी मात्रा में अफीम है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर रात करीब 11:35 बजे तीनों को मौके पर ही दबोच लिया। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 1 किलो 519 ग्राम अवैध अफीम बरामद हुई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब आठ लाख रुपये बताई जा रही है।

पुलिस ने मौके से उत्तराखंड नंबर की एक स्कॉर्पियो (UK18S4786) भी जब्त की है। पुलिस से बचने के लिए पीछे नहीं लगाई थी नंबर प्लेट
पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम आंवला कस्बा के मोहल्ला अलीगंज अड्डे के पीछे निवासी सुनील (28) तथा थाना अलीगंज के मोहल्ला हैदरगंज निवासी अशरफ शाह (40) और अनीश शाह (30) बताए।

आरोपियों ने कबूल किया कि वे तीनों आपस में दोस्त हैं और झारखंड से कम दामों पर चोरी-छिपे अफीम लाकर पंजाब में ऊंचे दामों पर बेचते हैं। इससे होने वाले मुनाफे को वे आपस में बराबर बांट लेते थे।

बुधवार रात भी वे अफीम की खेप लेकर पंजाब बेचने जा रहे थे। बरामद स्कॉर्पियो अशरफ शाह की है, जिस पर पुलिस की पकड़ से बचने के उद्देश्य से पीछे की तरफ नंबर प्लेट नहीं लगाई गई थी।