मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
जिले के नगरीय निकायों की योजनाओं एवं विकास कार्यों की कलेक्टर ने की समीक्षामुख्यमंत्री मोहन यादव आदिवासी समाज से सार्वजनिक माफी मांगेंहमीरपुर :शूट आउट में जीता प्रयागराज, झांसी ने अम्बेडकर नगर को आसानी से हरायाहमीरपुर :वैन से महिला का बैग गायब, पुलिस जांच में जुटीहमीरपुर :भाई दूज पर बहनों ने की भाई की पूजाहमीरपुर :जिम्मेदारों की उदासीनता के चलते अपेक्षा का शिकार खेलमैदानहमीरपुर :खेत में पानी लगाते समय किसान की मौत, ठंड लगने से गई जान*बड़े धूम-धाम से गाजे-बाजे के साथ हुआ माता महालक्ष्मी प्रतिमा का विसर्जन*बड़े धूम-धाम से गाजे-बाजे के साथ हुआ माता महालक्ष्मी प्रतिमा का विसर्जन*बड़े धूम-धाम से गाजे-बाजे के साथ हुआ माता महालक्ष्मी प्रतिमा का विसर्जनजिले के नगरीय निकायों की योजनाओं एवं विकास कार्यों की कलेक्टर ने की समीक्षामुख्यमंत्री मोहन यादव आदिवासी समाज से सार्वजनिक माफी मांगेंहमीरपुर :शूट आउट में जीता प्रयागराज, झांसी ने अम्बेडकर नगर को आसानी से हरायाहमीरपुर :वैन से महिला का बैग गायब, पुलिस जांच में जुटीहमीरपुर :भाई दूज पर बहनों ने की भाई की पूजाहमीरपुर :जिम्मेदारों की उदासीनता के चलते अपेक्षा का शिकार खेलमैदानहमीरपुर :खेत में पानी लगाते समय किसान की मौत, ठंड लगने से गई जान*बड़े धूम-धाम से गाजे-बाजे के साथ हुआ माता महालक्ष्मी प्रतिमा का विसर्जन*बड़े धूम-धाम से गाजे-बाजे के साथ हुआ माता महालक्ष्मी प्रतिमा का विसर्जन*बड़े धूम-धाम से गाजे-बाजे के साथ हुआ माता महालक्ष्मी प्रतिमा का विसर्जन
Hamirpurउत्तर प्रदेशक्राइम

हमीरपुर :मारपीट में घायल महिला की मौत से भड़का आक्रोश, शव लेकर कोतवाली पहुंचे ग्रामीण, हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग पर अड़े परिजन, पुलिस ने चार नामजद आरोपितों को हिरासत मेलिया

राठ (हमीरपुर)। तालाब के पास कचरा और छिलके डालने को लेकर शुरू हुआ विवाद अब एक महिला की मौत के बाद तूल पकड़ गया है। मारपीट में गंभीर रूप से घायल हुई बसेला गांव निवासी फूलादेवी ने…

हमीरपुर :मारपीट में घायल महिला की मौत से भड़का आक्रोश, शव लेकर कोतवाली पहुंचे ग्रामीण, हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग पर अड़े परिजन, पुलिस ने चार नामजद आरोपितों को हिरासत मेलिया
WhatsApp Facebook

राठ (हमीरपुर)। तालाब के पास कचरा और छिलके डालने को लेकर शुरू हुआ विवाद अब एक महिला की मौत के बाद तूल पकड़ गया है।

मारपीट में गंभीर रूप से घायल हुई बसेला गांव निवासी फूलादेवी ने सोमवार को झांसी में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। महिला की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

मंगलवार को शव गांव पहुंचने पर परिजनों और ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। सैकड़ों की संख्या में लोग शव लेकर राठ कोतवाली पहुंच गए और परिसर में प्रदर्शन करते हुए आरोपितों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग करने लगे।

मृतका के पुत्र नरेंद्र अहिरवार के अनुसार, बीते 31 अक्टूबर की सुबह करीब साढ़े छह बजे तालाब के पास पड़े छिलकों को लेकर तालाब के ठेकेदार राजू अहिरवार से विवाद हो गया था। आरोप है कि कहासुनी के बाद राजू सहित पांच लोगों ने नरेंद्र और उसकी मां फूलादेवी के साथ लाठी-डंडों तथा लात-घूंसों से मारपीट की।

घटना में नरेंद्र के मुंह और फूलादेवी के सिर में गंभीर चोटें आई थीं। परिजन घायल फूलादेवी को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए थे।

हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज उरई रेफर कर दिया। वहां से बेहतर उपचार के लिए झांसी ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

महिला की मौत के बाद कोतवाली पहुंचे ग्रामीणों ने आरोपितों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग उठाई। सूचना पर पहुंचे सीओ राजीव प्रताप सिंह ने आक्रोशित लोगों को समझाने और उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाने का प्रयास किया।

वहीं पुलिस के अनुसार, घटना के संबंध में सात नवंबर को राठ कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया था। फूलादेवी की मृत्यु के बाद 10 नवंबर को दर्ज मुकदमे में भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) की बढ़ोतरी कर दी गई है।

मामले में नामजद चार आरोपित पुलिस हिरासत में हैं। पुलिस का कहना है कि प्रकरण में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।