मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
जिले के नगरीय निकायों की योजनाओं एवं विकास कार्यों की कलेक्टर ने की समीक्षामुख्यमंत्री मोहन यादव आदिवासी समाज से सार्वजनिक माफी मांगेंहमीरपुर :शूट आउट में जीता प्रयागराज, झांसी ने अम्बेडकर नगर को आसानी से हरायाहमीरपुर :वैन से महिला का बैग गायब, पुलिस जांच में जुटीहमीरपुर :भाई दूज पर बहनों ने की भाई की पूजाहमीरपुर :जिम्मेदारों की उदासीनता के चलते अपेक्षा का शिकार खेलमैदानहमीरपुर :खेत में पानी लगाते समय किसान की मौत, ठंड लगने से गई जान*बड़े धूम-धाम से गाजे-बाजे के साथ हुआ माता महालक्ष्मी प्रतिमा का विसर्जन*बड़े धूम-धाम से गाजे-बाजे के साथ हुआ माता महालक्ष्मी प्रतिमा का विसर्जन*बड़े धूम-धाम से गाजे-बाजे के साथ हुआ माता महालक्ष्मी प्रतिमा का विसर्जनजिले के नगरीय निकायों की योजनाओं एवं विकास कार्यों की कलेक्टर ने की समीक्षामुख्यमंत्री मोहन यादव आदिवासी समाज से सार्वजनिक माफी मांगेंहमीरपुर :शूट आउट में जीता प्रयागराज, झांसी ने अम्बेडकर नगर को आसानी से हरायाहमीरपुर :वैन से महिला का बैग गायब, पुलिस जांच में जुटीहमीरपुर :भाई दूज पर बहनों ने की भाई की पूजाहमीरपुर :जिम्मेदारों की उदासीनता के चलते अपेक्षा का शिकार खेलमैदानहमीरपुर :खेत में पानी लगाते समय किसान की मौत, ठंड लगने से गई जान*बड़े धूम-धाम से गाजे-बाजे के साथ हुआ माता महालक्ष्मी प्रतिमा का विसर्जन*बड़े धूम-धाम से गाजे-बाजे के साथ हुआ माता महालक्ष्मी प्रतिमा का विसर्जन*बड़े धूम-धाम से गाजे-बाजे के साथ हुआ माता महालक्ष्मी प्रतिमा का विसर्जन
Hamirpurउत्तर प्रदेशताज़ा खबर

हमीरपुर :स्मार्टफोन से घर बैठे बनाएं डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र, कोषागार जाने की झंझट होगी खत्म

हमीरपुर। पेंशनरों एवं पारिवारिक पेंशनरों को अब जीवन प्रमाण-पत्र जमा करने के लिए कोषागार के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। वे अपने स्मार्टफोन के माध्यम से घर बैठे आधार आधारित फेस…

हमीरपुर :स्मार्टफोन से घर बैठे बनाएं डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र, कोषागार जाने की झंझट होगी खत्म
WhatsApp Facebook

हमीरपुर। पेंशनरों एवं पारिवारिक पेंशनरों को अब जीवन प्रमाण-पत्र जमा करने के लिए कोषागार के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

वे अपने स्मार्टफोन के माध्यम से घर बैठे आधार आधारित फेस ऑथेंटिकेशन से डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र बना सकेंगे। इसी सुविधा को लेकर मंगलवार को तहसील राठ में डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र अभियान 5.0 के तहत जागरूकता शिविर आयोजित किया गया।

जिलाधिकारी अशोक कुमार के निर्देशन में आयोजित शिविर में वरिष्ठ कोषाधिकारी अंकिता सिंह ने पेंशनरों को डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र बनाने की प्रक्रिया की जानकारी दी। सहायक कोषाधिकारी अभिराम तिवारी एवं कंप्यूटर ऑपरेटर मुन्ना खां ने स्मार्टफोन के माध्यम से फेस ऑथेंटिकेशन और बायोमेट्रिक सत्यापन की प्रक्रिया समझाई।

अधिकारियों ने बताया कि आवश्यक एप इंस्टॉल कर आधार संख्या, मोबाइल नंबर, पीपीओ संख्या और बैंक संबंधी विवरण दर्ज करने के बाद घर बैठे प्रमाण-पत्र तैयार किया जा सकता है। पेंशनर यह सुविधा जन सुविधा केंद्र, साइबर कैफे, डाकघर और डोरस्टेप बैंकिंग के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं।

अधिकारियों ने पेंशनरों से इस सुविधा का अधिकाधिक लाभ उठाने की अपील की। वरिष्ठ कोषाधिकारी अंकिता सिंह ने बताया कि अभियान के तहत आगामी 17 नवंबर 2026 को तहसील मौदहा में जागरूकता शिविर आयोजित किया जाएगा।

उन्होंने क्षेत्र के पेंशनरों से शिविर में स्मार्टफोन के साथ पहुंचने की अपील की।