मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
चोरी के पार्ट्स और तांबे के तार के साथ कबाड़ी गिरफ्तार, मॉडिफाइड रिक्शा भी बरामदਕਰਵਾ ਚੌਥ ’ਤੇ ਨਿਸ਼ਕਾਮ ਸੇਵਾ ਦੀ ਮਿਸਾਲ ਬਣੇ ਸੰਜੀਵ ਮੱਲਣ, ਲੋੜਵੰਦ ਸੁਹਾਗਣਾਂ ਦੇ ਚਿਹਰਿਆਂ ’ਤੇ ਮੁਸਕਾਨ ਲਿਆਉਣ ਦਾ ਉਪਰਾਲਾ ਅੱਜ ਵੀ ਯਾਦ ਬਟਾਲਾ (ਸੁਭਾਸ਼ ਸਹਿਗਲ) — ਤਿਉਹਾਰਾਂ ਦੀ ਅਸਲ ਖ਼ੁਸ਼ੀ ਉਦੋਂ ਹੋਰ ਵੀ ਵਧ ਜਾहमीरपुर :जनसुनवाई में डीएम ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देशहमीरपुर :PET परीक्षा केंद्र का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजाहमीरपुर :करवा चौथ की खुशियां मातम में बदलीं, छत से गिरकर महिला की मौतदिवाली पर किसानों के लिए बड़ा तोहफा! आज जारी होगी पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त; 9.34 करोड़ किसानों को मिलेगा लाभ।राजेश कुमार जेके लैक्शन सुंदरबनी दीपावली से पहले सुंदरबनी में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, फूड सेफ्टी ऑफिसर जावेद इकबाल चौधरी ने टीम सहित दुकानों का किया औचक निरीक्षण सुंद🌧️ बारिश से किसानों को मिली राहत, रबी फसलों की बुवाई के लिए मौसम अनुकूलजिला स्तरीय युवा उत्सव में युवाओं ने दिखाई प्रतिभा, विजेताओं को मिला सम्मानबिना खाद्य पंजीयन संचालित सुपरमार्केट बंद, खाद्य प्रतिष्ठानों से लिए 9 नमूने,अस्वच्छता मिलने पर सुधार सूचना नोटिस जारीचोरी के पार्ट्स और तांबे के तार के साथ कबाड़ी गिरफ्तार, मॉडिफाइड रिक्शा भी बरामदਕਰਵਾ ਚੌਥ ’ਤੇ ਨਿਸ਼ਕਾਮ ਸੇਵਾ ਦੀ ਮਿਸਾਲ ਬਣੇ ਸੰਜੀਵ ਮੱਲਣ, ਲੋੜਵੰਦ ਸੁਹਾਗਣਾਂ ਦੇ ਚਿਹਰਿਆਂ ’ਤੇ ਮੁਸਕਾਨ ਲਿਆਉਣ ਦਾ ਉਪਰਾਲਾ ਅੱਜ ਵੀ ਯਾਦ ਬਟਾਲਾ (ਸੁਭਾਸ਼ ਸਹਿਗਲ) — ਤਿਉਹਾਰਾਂ ਦੀ ਅਸਲ ਖ਼ੁਸ਼ੀ ਉਦੋਂ ਹੋਰ ਵੀ ਵਧ ਜਾहमीरपुर :जनसुनवाई में डीएम ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देशहमीरपुर :PET परीक्षा केंद्र का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजाहमीरपुर :करवा चौथ की खुशियां मातम में बदलीं, छत से गिरकर महिला की मौतदिवाली पर किसानों के लिए बड़ा तोहफा! आज जारी होगी पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त; 9.34 करोड़ किसानों को मिलेगा लाभ।राजेश कुमार जेके लैक्शन सुंदरबनी दीपावली से पहले सुंदरबनी में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, फूड सेफ्टी ऑफिसर जावेद इकबाल चौधरी ने टीम सहित दुकानों का किया औचक निरीक्षण सुंद🌧️ बारिश से किसानों को मिली राहत, रबी फसलों की बुवाई के लिए मौसम अनुकूलजिला स्तरीय युवा उत्सव में युवाओं ने दिखाई प्रतिभा, विजेताओं को मिला सम्मानबिना खाद्य पंजीयन संचालित सुपरमार्केट बंद, खाद्य प्रतिष्ठानों से लिए 9 नमूने,अस्वच्छता मिलने पर सुधार सूचना नोटिस जारी
Hamirpurउत्तर प्रदेशताज़ा खबर

हमीरपुर :PET परीक्षा केंद्र का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

हमीरपुर। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी श्री अशोक कुमार ने राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कुछेछा…

हमीरपुर :PET परीक्षा केंद्र का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
WhatsApp Facebook

हमीरपुर। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी श्री अशोक कुमार ने राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कुछेछा स्थित परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों के लिए की गई व्यवस्थाओं, सुरक्षा इंतजामों एवं परीक्षा संचालन की प्रक्रिया का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में कुल 12 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में परीक्षा आयोजित की जा रही है।

परीक्षा की शुचिता एवं पारदर्शिता बनाए रखने के लिए प्रत्येक केंद्र पर एक सेक्टर मजिस्ट्रेट और एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। इसके अलावा बाह्य सह-केंद्र व्यवस्थापक तथा आंतरिक और बाह्य कक्ष निरीक्षकों की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है।

सभी अधिकारियों को पूरी सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी निभाने के निर्देश दिए गए हैं। उपजिलाधिकारियों को भी अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमणशील रहकर परीक्षा व्यवस्था पर नजर रखने को कहा गया है।

बाहर के जनपदों, विशेषकर प्रयागराज, बांदा और कौशांबी से आने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए ठहरने की विशेष व्यवस्था की गई है। होटल और सराय संचालकों को उचित एवं किफायती दरों पर कमरे उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

इसके साथ ही नगरपालिका परिषद सभागार, अंबेडकर पार्क और रैन बसेरों में भी अभ्यर्थियों के ठहरने की व्यवस्था की गई है। अभ्यर्थियों के आवागमन को आसान बनाने के लिए ई-रिक्शा चालकों द्वारा रियायती दरों पर तथा कुछ स्थानों पर निःशुल्क परिवहन सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

वहीं बेतवा और यमुना पुल पर भारी वाहनों के कारण जाम की स्थिति उत्पन्न न हो, इसके लिए एआरटीओ और पीटीओ की ड्यूटी लगाई गई है। एनएचएआई के माध्यम से क्रेन की व्यवस्था भी की गई है, ताकि किसी वाहन के खराब होने पर उसे तत्काल हटाकर यातायात सुचारू रखा जा सके।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि परीक्षा के दौरान सभी व्यवस्थाएं सक्रिय रहें। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने, ठहरने और आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए।

उन्होंने परीक्षा को पूरी निष्पक्षता, पारदर्शिता और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के निर्देश दिए।