मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम*Rajesh Kumar poonch Poonch Police acts tough against illegal mining; 03 vehicles seized, Rs. 55,459/- fine realized Mendhar, 30th September, 2026 In its continued action againsRajesh Kumar poonch District Poonch Police Foils Bovine Smuggling; 22 Bovines Rescued at PP Behramgalla. Poonch, 29 September 2026: In a significant action against bovine smugg*बड़वानी ब्रेकिंग – पिपलाज**बड़वानी ब्रेकिंग – पानसेमल**बड़वानी ब्रेकिंग – ठीकरी, झिरन्या**बड़वानी ब्रेकिंग – ठीकरी, झिरन्या*वीरभूम में अणुव्रत मंडल की मौजूदगी में TMC पार्टी कार्यालय पर हमला!घटिया निर्माण सामग्री की शिकायत पर नगर पालिका अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व पार्षदों ने किया निरीक्षणदक्षिण कोलकाता के South Point School में 9वीं के छात्र पर धारदार चाकू से जानलेवा हमला26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम*Rajesh Kumar poonch Poonch Police acts tough against illegal mining; 03 vehicles seized, Rs. 55,459/- fine realized Mendhar, 30th September, 2026 In its continued action againsRajesh Kumar poonch District Poonch Police Foils Bovine Smuggling; 22 Bovines Rescued at PP Behramgalla. Poonch, 29 September 2026: In a significant action against bovine smugg*बड़वानी ब्रेकिंग – पिपलाज**बड़वानी ब्रेकिंग – पानसेमल**बड़वानी ब्रेकिंग – ठीकरी, झिरन्या**बड़वानी ब्रेकिंग – ठीकरी, झिरन्या*वीरभूम में अणुव्रत मंडल की मौजूदगी में TMC पार्टी कार्यालय पर हमला!घटिया निर्माण सामग्री की शिकायत पर नगर पालिका अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व पार्षदों ने किया निरीक्षणदक्षिण कोलकाता के South Point School में 9वीं के छात्र पर धारदार चाकू से जानलेवा हमला
Pandhurnaमध्य प्रदेशराजनीति

पांढुरना में कांग्रेस का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

संवाददाता निलेश कलसकर अखंड भारत न्यूज़ पांढुरना पांढुरना। जिला कांग्रेस कमेटी पांढुरना ने मंगलवार को दो प्रमुख मांगों को लेकर राष्ट्रपति के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा…

पांढुरना में कांग्रेस का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
WhatsApp Facebook

संवाददाता निलेश कलसकर अखंड भारत न्यूज़ पांढुरना
पांढुरना। जिला कांग्रेस कमेटी पांढुरना ने मंगलवार को दो प्रमुख मांगों को लेकर राष्ट्रपति के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कार्रवाई और जिले को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग की गई।

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के एकतरफा निर्णयों पर दो चुनाव आयुक्तों ने 14 बार आपत्ति दर्ज कराई है। इस पूरे मामले की स्वतंत्र जांच कराकर उन्हें पद से हटाने, इस्तीफा लेने और गिरफ्तारी की मांग ज्ञापन में की गई। नेताओं ने कहा कि यह मामला कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा उठाए गए वोट चोरी के अभियान की पुष्टि करता है।

दूसरी प्रमुख मांग किसानों को लेकर रही। नेताओं ने कहा कि इस वर्ष पांढुरना जिले में अत्यंत कम वर्षा हुई है, जिससे खरीफ की फसल पूरी तरह नष्ट हो गई और खेतों में दरारें पड़ गई हैं। कांग्रेस ने किसानों का संपूर्ण कर्ज माफ करने, प्रति एकड़ उचित मुआवजा देने और जिले को अतिशीघ्र सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग की।

ज्ञापन सौंपने के दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष जतन उईके, सौसर विधायक विजय चौरे, पांढुरना विधायक नीलेश उईके, प्रदेश प्रभारी हेमेन्द्र वागद्रे, सह प्रभारी सुरेश कपाले, पूर्व विधायक सुरेश झलके, विजय चौधरी, नपा उपाध्यक्ष ताहिर पटेल, महिला जिला कांग्रेस अध्यक्ष नेहा जोगी और जनपद पंचायत अध्यक्ष लता तूमड़ाम सहित जिला, ब्लॉक व नगर कांग्रेस के पदाधिकारी, पार्षद और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।