मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम*Rajesh Kumar poonch Poonch Police acts tough against illegal mining; 03 vehicles seized, Rs. 55,459/- fine realized Mendhar, 30th September, 2026 In its continued action againsRajesh Kumar poonch District Poonch Police Foils Bovine Smuggling; 22 Bovines Rescued at PP Behramgalla. Poonch, 29 September 2026: In a significant action against bovine smugg*बड़वानी ब्रेकिंग – पिपलाज**बड़वानी ब्रेकिंग – पानसेमल**बड़वानी ब्रेकिंग – ठीकरी, झिरन्या**बड़वानी ब्रेकिंग – ठीकरी, झिरन्या*वीरभूम में अणुव्रत मंडल की मौजूदगी में TMC पार्टी कार्यालय पर हमला!घटिया निर्माण सामग्री की शिकायत पर नगर पालिका अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व पार्षदों ने किया निरीक्षणदक्षिण कोलकाता के South Point School में 9वीं के छात्र पर धारदार चाकू से जानलेवा हमला26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम*Rajesh Kumar poonch Poonch Police acts tough against illegal mining; 03 vehicles seized, Rs. 55,459/- fine realized Mendhar, 30th September, 2026 In its continued action againsRajesh Kumar poonch District Poonch Police Foils Bovine Smuggling; 22 Bovines Rescued at PP Behramgalla. Poonch, 29 September 2026: In a significant action against bovine smugg*बड़वानी ब्रेकिंग – पिपलाज**बड़वानी ब्रेकिंग – पानसेमल**बड़वानी ब्रेकिंग – ठीकरी, झिरन्या**बड़वानी ब्रेकिंग – ठीकरी, झिरन्या*वीरभूम में अणुव्रत मंडल की मौजूदगी में TMC पार्टी कार्यालय पर हमला!घटिया निर्माण सामग्री की शिकायत पर नगर पालिका अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व पार्षदों ने किया निरीक्षणदक्षिण कोलकाता के South Point School में 9वीं के छात्र पर धारदार चाकू से जानलेवा हमला
Pandhurnaदेशमध्य प्रदेश

पांढुर्णा में विकास, सेवा और युवा शक्ति का संगम: स्वनिधि से संबल, सेवा संकल्प से जागरूकता, NSS से राष्ट्र सेवा का संकल्

संवाददाता निलेश कलसकर अखंड भारत न्यूज़ पांढुरना पांढुर्णा, 30 सितंबर 2026। पांढुर्णा जिले में मंगलवार का दिन जनकल्याण, जनजागरूकता और युवा प्रतिभा के नाम रहा। एक ओर प्रधानमंत्री…

पांढुर्णा में विकास, सेवा और युवा शक्ति का संगम: स्वनिधि से संबल, सेवा संकल्प से जागरूकता, NSS से राष्ट्र सेवा का संकल्
WhatsApp Facebook

संवाददाता निलेश कलसकर अखंड भारत न्यूज़ पांढुरना
पांढुर्णा, 30 सितंबर 2026। पांढुर्णा जिले में मंगलवार का दिन जनकल्याण, जनजागरूकता और युवा प्रतिभा के नाम रहा। एक ओर प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना ने एक सब्जी विक्रेता के जीवन में खुशहाली लाई, तो वहीं दूसरी ओर सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्रामीणों को शासन की योजनाओं से जोड़ा गया और तीसरी ओर राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने पूर्व गणतंत्र दिवस परेड के लिए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

स्वनिधि योजना से चंद्रशेखर की सफलता की कहानी
प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना छोटे रेहड़ी-पटरी व्यवसायियों के लिए संबल बन रही है। संतोषीमाता वार्ड निवासी श्री चंद्रशेखर सोमकुंवर ने इसी योजना से अपने सब्जी व्यवसाय को पुनः खड़ा कर विस्तार दिया। कोरोना काल में बंद हुए व्यवसाय को उन्होंने प्रथम चरण में भारतीय स्टेट बैंक, पांढुर्णा से मिले 10 हजार रुपये के ऋण से दोबारा शुरू किया। समय पर किश्त चुकाने के बाद द्वितीय चरण में 20 हजार और तृतीय चरण में 50 हजार रुपये का ऋण प्राप्त कर उन्होंने हाट-बाजार में विक्रय बढ़ाया। आज उनकी आय और परिवार की आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर है। उन्होंने इस सहयोग के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।

तिगांव में सेवा संकल्प अभियान: पद्मश्री मोहन नागर ने किया संबोधित
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ग्राम तिगांव में नुक्कड़ सभा एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। पर्यावरण संरक्षण एवं जल संवर्धन के क्षेत्र में पद्मश्री से सम्मानित तथा जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष (राज्यमंत्री दर्जा) श्री मोहन नागर ने ग्रामीणों को केंद्र व राज्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के उद्देश्य और लाभों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने योजनाओं का लाभ लेने के साथ पर्यावरण व जल संरक्षण में सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया। कार्यक्रम में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जनजागरूकता का संदेश देने वाले प्रतिभागियों को श्री नागर ने पुरस्कृत कर सम्मानित भी किया। इस अवसर पर जन अभियान परिषद के सदस्य, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

NSS पूर्व गणतंत्र दिवस परेड हेतु जिला स्तरीय चयन
प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शासकीय विज्ञान महाविद्यालय पांढुर्णा में जिला स्तरीय पूर्व गणतंत्र दिवस परेड के लिए स्वयंसेवकों की चयन प्रक्रिया आयोजित की गई। प्राचार्या डॉ. शहनाज खान की अध्यक्षता में आयोजित इस प्रक्रिया में सौसर, लोधीखेड़ा एवं पांढुर्णा के शासकीय-अशासकीय महाविद्यालयों के एनएसएस स्वयंसेवकों ने भाग लिया। ऊंचाई, 1500 मीटर दौड़, परेड, साक्षात्कार एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के आधार पर चयन किया गया। जिला संगठक डॉ. दिलेश कुमार इंदुरकर ने स्वयंसेवकों का मार्गदर्शन किया।