संवाददाता निलेश कलसकर अखंड भारत न्यूज़ पांढुरना
छिंदवाड़ा। आम आदमी पार्टी ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में धांधली के आरोप लगाते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के त्यागपत्र की मांग की है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने बुधवार को राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में कहा गया है कि एसआईआर प्रक्रिया के दौरान मतदाता सूची में संशोधन, दावों एवं आपत्तियों के निस्तारण और अभिलेखों की पारदर्शिता को लेकर गंभीर सवाल उठे हैं। पार्टी ने शिकायतों की स्वतंत्र, निष्पक्ष और समयबद्ध जांच, विलोपन व संशोधन से जुड़े रिकॉर्ड की पारदर्शी समीक्षा और प्रभावित मतदाताओं को सूचना, सुनवाई व अपील का अवसर देने की मांग की है।
साथ ही निर्वाचन संबंधी वैधानिक प्रावधानों और चुनाव आयोग के दिशा निर्देशों के पालन की जांच कराने तथा शिकायतकर्ताओं के दस्तावेजों व साक्ष्यों को जांच में शामिल करने की मांग भी रखी गई।
इस दौरान जिलाध्यक्ष सतीश राजपूत, प्रदेश प्रवक्ता राजू पांडे, प्रदेश संगठन मंत्री वीरेन्द्र विश्वकर्मा, प्रदेश सचिव रफीक खान, जिला संगठन मंत्री अरुण चैरे, ओबीसी विंग जिलाध्यक्ष विशाल मालवी, उपाध्यक्ष दिनेश, मीडिया प्रभारी संदीप चैरे, लक्ष्मण भावरकर, बालचंद साहू सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
