मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
पांढुर्णा जिले में प्रशासन सक्रिय: सांदीपनि स्कूलों के लिए 51 बसें, मतदाता सूची के लिए विशेष शिविर, जनगणना का प्रशिक्षण और अवैध शराब पर कार्रवाईपटेल कॉलोनी में विकास की नई राह, पेवर्स कार्य का शुभारंभस्वार में युवती के अपहरण-दुष्कर्म मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 23 वर्षीय आरोपी गिरफ्तारनर्मदा की गोद में बसा मनावर नौ देवियों की आराधना से बनेगा आस्था का केंद्र, नौ दिनों तक भक्तिमय रहेगा नगर..मातृ नवमी पर गायत्री परिवार ने किया पितृ तर्पण व पंचकुंडी महायज्ञचारों विधानसभाओं में पहुंची सेवा संकल्प ज्योति कलश यात्रामंगला देवी से बालीपुर धाम तक नवरात्रि की धूम; गरबा पांडालों में गूंजेगी माता की भक्ति, मंदिरों में होंगे विशेष अनुष्ठानसेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजितदहेज़ हत्या पति सहित तीन को उम्र कैद की सजामेंढर में 6 जेकेएपी ने आयोजित की ‘रन फॉर यूनिटी’, युवाओं को दिया एकता और राष्ट्रीय एकीकरण का संदेश अंडर-19 और अंडर-14 वर्ग में करीब 120 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा, विजेताओं को नपांढुर्णा जिले में प्रशासन सक्रिय: सांदीपनि स्कूलों के लिए 51 बसें, मतदाता सूची के लिए विशेष शिविर, जनगणना का प्रशिक्षण और अवैध शराब पर कार्रवाईपटेल कॉलोनी में विकास की नई राह, पेवर्स कार्य का शुभारंभस्वार में युवती के अपहरण-दुष्कर्म मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 23 वर्षीय आरोपी गिरफ्तारनर्मदा की गोद में बसा मनावर नौ देवियों की आराधना से बनेगा आस्था का केंद्र, नौ दिनों तक भक्तिमय रहेगा नगर..मातृ नवमी पर गायत्री परिवार ने किया पितृ तर्पण व पंचकुंडी महायज्ञचारों विधानसभाओं में पहुंची सेवा संकल्प ज्योति कलश यात्रामंगला देवी से बालीपुर धाम तक नवरात्रि की धूम; गरबा पांडालों में गूंजेगी माता की भक्ति, मंदिरों में होंगे विशेष अनुष्ठानसेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजितदहेज़ हत्या पति सहित तीन को उम्र कैद की सजामेंढर में 6 जेकेएपी ने आयोजित की ‘रन फॉर यूनिटी’, युवाओं को दिया एकता और राष्ट्रीय एकीकरण का संदेश अंडर-19 और अंडर-14 वर्ग में करीब 120 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा, विजेताओं को न
Rampurउत्तर प्रदेशक्राइम

स्वार में युवती के अपहरण-दुष्कर्म मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 23 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

स्वार में युवती के अपहरण-दुष्कर्म मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 23 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार रामपुर। स्वार थाना पुलिस ने युवती के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे…

स्वार में युवती के अपहरण-दुष्कर्म मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 23 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार
WhatsApp Facebook

स्वार में युवती के अपहरण-दुष्कर्म मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 23 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

रामपुर। स्वार थाना पुलिस ने युवती के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को मुखबिर की सूचना पर ग्राम लखीमपुर जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ युवती को जबरन कार में ले जाने, दुष्कर्म करने तथा अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज है।

पुलिस के अनुसार, 3 अक्टूबर 2026 को पैगंम्बरपुर निवासी महिला की तहरीरी सूचना पर आरोपी राही उर्फ राहिल पुत्र राजपाल निवासी ग्राम नौगमा दबका, थाना शहजादनगर तथा एक अन्य आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप है कि युवती को जबरन कार में डालकर ले जाया गया और रास्ते में उसके साथ दुष्कर्म किया गया। साथ ही अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर उन्हें वायरल करने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया।

मामले की विवेचना के दौरान मुकदमे में धाराओं में संशोधन किया गया और पॉक्सो एक्ट की धारा 5L/6 की बढ़ोतरी की गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बुधवार 7 अक्टूबर 2026 को करीब 11 बजे वांछित आरोपी राही उर्फ राहिल को ग्राम लखीमपुर जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी की उम्र करीब 23 वर्ष है। आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद उसे संबंधित न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

गिरफ्तार आरोपी: राही उर्फ राहिल पुत्र राजपाल, निवासी ग्राम नौगमा दबका, थाना शहजादनगर, जनपद रामपुर।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अनुपम शर्मा, उपनिरीक्षक उवैस खान, हेड कांस्टेबल महिपाल सिंह और कांस्टेबल कौशल कुमार शामिल रहे।