मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
हमीरपुर :तेज रफ्तार सफारी ने ई-रिक्शा में मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत, टक्कर के बाद सड़क पर गिरे बुजुर्ग को सफारी ने कुचला, शव घसीटने का आरोपहमीरपुर :खेत से निकलने के विवाद में दिव्यांग किसान की हत्या, सिर पर सब्बल से वार का आरोप❤️ YUVA SHAKTI SANGAM WELFARE FOUNDATION ❤️ “दुर्गापूजा की खुशियां, जरूरतमंदों के चेहरों पर मुस्कान — 250 लोगों तक पहुंची सेवा और मानवता की सौगात!” 🌺🙏 सेवा ही हमारा संकल्प है,हमीरपुर :तालाब में मिला युवक का शव, पांच घंटे तक चला तलाश अभियानडॉ. सरस्वती वर्मा का जन्मदिन 5 अक्टूबर को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।हम फाउंडेशन की जिला स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता संपन्न, 15 शालाओं के विद्यार्थियों ने दिखाया वक्तृत्व कौशलबिना हेलमेट मिले दोपहिया वाहन चालकों को पुलिस अधीक्षक श्री षियाज के.एम. ने स्वयं वितरित किए 75 हेलमेट, हर सफर में हेलमेट पहनने का दिलाया संकल्प।अतिथि।,,,,❤️❤️🤗🤗🎂👍🏻🙏🏻🎊💯खेती खेड़ीहरि नाम के अंतर्गत 04 अक्टूबर को हुआ कार्यक्रम का आयोजन जमकर थिरके पूर्व राज्यसभा सांसद डॉक्टर सुमेर सिंह सोलंकी पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेम सिंह पटेलजी।हमीरपुर :ज्ञानेश कुमार के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने निकाला मार्च, पुलिस से झड़प के बाद धरने पर बैठेहमीरपुर :तेज रफ्तार सफारी ने ई-रिक्शा में मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत, टक्कर के बाद सड़क पर गिरे बुजुर्ग को सफारी ने कुचला, शव घसीटने का आरोपहमीरपुर :खेत से निकलने के विवाद में दिव्यांग किसान की हत्या, सिर पर सब्बल से वार का आरोप❤️ YUVA SHAKTI SANGAM WELFARE FOUNDATION ❤️ “दुर्गापूजा की खुशियां, जरूरतमंदों के चेहरों पर मुस्कान — 250 लोगों तक पहुंची सेवा और मानवता की सौगात!” 🌺🙏 सेवा ही हमारा संकल्प है,हमीरपुर :तालाब में मिला युवक का शव, पांच घंटे तक चला तलाश अभियानडॉ. सरस्वती वर्मा का जन्मदिन 5 अक्टूबर को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।हम फाउंडेशन की जिला स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता संपन्न, 15 शालाओं के विद्यार्थियों ने दिखाया वक्तृत्व कौशलबिना हेलमेट मिले दोपहिया वाहन चालकों को पुलिस अधीक्षक श्री षियाज के.एम. ने स्वयं वितरित किए 75 हेलमेट, हर सफर में हेलमेट पहनने का दिलाया संकल्प।अतिथि।,,,,❤️❤️🤗🤗🎂👍🏻🙏🏻🎊💯खेती खेड़ीहरि नाम के अंतर्गत 04 अक्टूबर को हुआ कार्यक्रम का आयोजन जमकर थिरके पूर्व राज्यसभा सांसद डॉक्टर सुमेर सिंह सोलंकी पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेम सिंह पटेलजी।हमीरपुर :ज्ञानेश कुमार के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने निकाला मार्च, पुलिस से झड़प के बाद धरने पर बैठे
Pandhurnaमध्य प्रदेशशिक्षा

हम फाउंडेशन की जिला स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता संपन्न, 15 शालाओं के विद्यार्थियों ने दिखाया वक्तृत्व कौशल

संवाददाता निलेश कलसकर अखंड भारत न्यूज़ पांढुर्णा पांढुर्णा। हम फाउंडेशन भारत, पांढुर्णा द्वारा स्व. वामनराव चौधरी की स्मृति में जिला स्तरीय अंतरशालेय वाद-विवाद प्रतियोगिता 2026 का…

हम फाउंडेशन की जिला स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता संपन्न, 15 शालाओं के विद्यार्थियों ने दिखाया वक्तृत्व कौशल
WhatsApp Facebook

संवाददाता निलेश कलसकर अखंड भारत न्यूज़ पांढुर्णा
पांढुर्णा। हम फाउंडेशन भारत, पांढुर्णा द्वारा स्व. वामनराव चौधरी की स्मृति में जिला स्तरीय अंतरशालेय वाद-विवाद प्रतियोगिता 2026 का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिले की 15 शालाओं के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपने तर्क और विचार प्रभावी ढंग से रखे।

कार्यक्रम का शुभारंभ माँ भारती एवं स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस वर्ष वाद-विवाद का विषय "इस सदन की राय में सोशल मीडिया का बढ़ता उपयोग सामाजिक एवं पारिवारिक व्यवस्था के लिए चुनौती बन गया है" रखा गया था, जिस पर विद्यार्थियों ने पक्ष और विपक्ष में जोरदार तर्क प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम की प्रस्तावना संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक एड. निशिकांत चौधरी ने रखी। कार्यक्रम में प्रवीण पालीवाल प्रदेश संयोजक संस्कार सेवा, प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य सुभाष बुधराजा, गुड्डू कावले, प्रांतीय महासचिव महाकौशल प्रांत इंद्रपुरी गोस्वामी एवं विवेकानंद शाखा अध्यक्ष संजय भांगे अतिथि के रूप में मंचासीन रहे।

कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सह संयोजक महिला सहभागिता श्रीमती मूनमुन भट्टाचार्य ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन प्रदेश संरक्षक खेमराज तितरे ने किया। निर्णायक मंडल में बीईओ सौंसर बी. आर. गावंडे, पूर्व बीईओ पांढुर्णा योगराज वानोडे एवं प्राचार्य श्रीमती शैलजा बत्रा शामिल रहीं।

प्रतियोगिता में सांदीपनि शाला सौंसर ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विजेता शील्ड पर कब्जा जमाया, जबकि सुभाष मोंटेसरी स्कूल सौंसर उपविजेता रहा। सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

इस अवसर पर जिला महामंत्री माया राउत, तिलक चंद भगत, डॉ. शंकर कडवे, नीलेश सोनटक्के, नीरज दुबे, सुनंदा खण्डार, डॉ. प्रीति राउत, स्वाति डोंगरे, काजल कुरवाडे, सलोनी डोबले, आर. जाधव सहित हम फाउंडेशन के पदाधिकारी, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे।