बांसकोटा गोविंदपुर हाजी हसीरूद्दीन मार्केट में खुला साजिद जनरल स्टोर, रोजमर्रा की जरूरतें अब एक ही छत के नीचे
दुआओं के साथ हुआ शुभारंभ, साजिद आलम ने बेहतर सेवा का दिलाया भरोसा
बारसोई। क्षेत्र के लोगों को रोजमर्रा की जरूरतों का सामान आसानी से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से साजिद जनरल स्टोर का विधिवत शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि मुफ्ती हुसैन साहब की दुआओं के साथ प्रतिष्ठान की शुरुआत हुई। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने संचालक साजिद आलम को नए व्यवसाय की शुरुआत पर शुभकामनाएं दीं तथा प्रतिष्ठान की सफलता और बरकत की कामना की।
उद्घाटन समारोह में जिला परिषद प्रतिनिधि 25 बारसोई आफताब ताज, एमएलसी प्रतिनिधि मो. मुजा साहब, मुफ्ती अलकास साहब, डीलर मो. सईदुर रहमान, मौलाना मोहसिन इमाम, प्रोफेसर अनवर साहब, सिराज, डॉ. जमीरुल साहब, डीलर जहानदार, अशफाक, मो. मुजीबुर, समाजसेवी मोहम्मद काजिम, मो. शकीब आलम, साजिद आलम, रजा खालिद रहमानी एवं हसीबुर रहमान सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
मौके पर उपस्थित लोगों ने कहा कि नए प्रतिष्ठान के खुलने से आसपास के लोगों को रोजमर्रा की जरूरतों का सामान स्थानीय स्तर पर आसानी से मिल सकेगा। संचालक साजिद आलम ने ग्राहकों को बेहतर सेवा देने और गुणवत्तापूर्ण सामग्री उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया।
