मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
सफलता की कहानी बजाग के भर्रा टोला में जिले का एकमात्र कोल्ड स्टोरेज बना किसानों और व्यापारियों का सहारासेवा संकल्प अभियान के तहत कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने कोकोमटा एवं सरई में शिविरों का किया निरीक्षणजिले में पंचायत उप निर्वाचन 2026 के लिए मतदान प्रारंभ, कलेक्टर ने कोकोमटा मतदान केंद्र का किया निरीक्षणकिसानों को शीघ्र मिलेगा सिंचाई के लिए पानीजिला स्तरीय कबड्डी विद्यालय स्पर्धा में 250 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, संभाग स्तरीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयनपत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान और सुविधाओं को लेकर मुखर हुआ ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन सौंपा ज्ञापन*खापरखेड़ा में ‘आंगन मिलन’ सेवा कार्यक्रम संपन्न, मातृशक्ति और बच्चों के पोषण-शिक्षा का लिया संकल्प*पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान और सुविधाओं को लेकर मुखर हुआ ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन सौंपा ज्ञापनमुख्य विकास अधिकारी महोदय ने पहाड़ी विकासखंड का निरीक्षण कियासत्य प्रकाश गुप्ता को मिली उत्तर प्रदेश शिक्षा प्रकोष्ठ की जिम्मेदारीसफलता की कहानी बजाग के भर्रा टोला में जिले का एकमात्र कोल्ड स्टोरेज बना किसानों और व्यापारियों का सहारासेवा संकल्प अभियान के तहत कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने कोकोमटा एवं सरई में शिविरों का किया निरीक्षणजिले में पंचायत उप निर्वाचन 2026 के लिए मतदान प्रारंभ, कलेक्टर ने कोकोमटा मतदान केंद्र का किया निरीक्षणकिसानों को शीघ्र मिलेगा सिंचाई के लिए पानीजिला स्तरीय कबड्डी विद्यालय स्पर्धा में 250 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, संभाग स्तरीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयनपत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान और सुविधाओं को लेकर मुखर हुआ ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन सौंपा ज्ञापन*खापरखेड़ा में ‘आंगन मिलन’ सेवा कार्यक्रम संपन्न, मातृशक्ति और बच्चों के पोषण-शिक्षा का लिया संकल्प*पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान और सुविधाओं को लेकर मुखर हुआ ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन सौंपा ज्ञापनमुख्य विकास अधिकारी महोदय ने पहाड़ी विकासखंड का निरीक्षण कियासत्य प्रकाश गुप्ता को मिली उत्तर प्रदेश शिक्षा प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी
Gondaउत्तर प्रदेशताज़ा खबर

पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान और सुविधाओं को लेकर मुखर हुआ ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन सौंपा ज्ञापन

मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में दश सूत्रीय मांगो में अतुल तिवारी प्रकरण की निष्पक्ष जांच और आरोपियों के गिरफ्तारी की मांग समेत एक सप्ताह में कार्रवाई न होने पर धरना-प्रदर्शन की…

WhatsApp Facebook

मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में दश सूत्रीय मांगो में अतुल तिवारी प्रकरण की निष्पक्ष जांच और आरोपियों के गिरफ्तारी की मांग समेत एक सप्ताह में कार्रवाई न होने पर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी

पत्रकारों ने जमकर नारेबाजी करते हुए मंडलायुक्त,पुलिस उपमहानिरीक्षक, जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को सौंपा 10 सूत्रीय ज्ञापन

गोंडा। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन गोंडा ने एस ओ उमरी बेगमगंज द्वारा पत्रकार अतुल तिवारी को अपमानित करते हुए पिटाई करने के मामले में कार्यवाही कराने समेत पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान, स्वास्थ्य सुविधाओं और अन्य समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित दश सूत्रीय मांगों का ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्य मंत्री को भेजते हुए एसोसिएशन ने पत्रकारों से जुड़े मामलों में निष्पक्ष और समयबद्ध कार्रवाई के साथ प्रशासनिक स्तर पर संवाद व्यवस्था मजबूत किए जाने की मांग उठाई है।ज्ञापन में पत्रकार अतुल तिवारी के साथ कथित पुलिस मारपीट के मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराने तथा जांच पूरी होने तक संबंधित थाना प्रभारी के निलंबन और क्षेत्राधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई की भी मांग की गई है। पत्रकारों ने घटनास्थल मेडिकल स्टोर होने का हवाला देते हुए वहां लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज तत्काल सुरक्षित कर जांच में शामिल करने की मांग भी की है। वहीं पत्रकार सत्यम मिश्रा एवं अतुल तिवारी पर हमले के आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी तथा घटनास्थल और आसपास की सीसीटीवी फुटेज के आधार पर सभी आरोपियों की भूमिका स्पष्ट करते हुए एसोसिएशन ने ब्लॉक स्तर पर पत्रकार-अधिकारी मासिक गोष्ठी आयोजित कराने की मांग की है, ताकि विकास कार्यों और सरकारी योजनाओं की प्रगति की जानकारी पत्रकारों को मिल सके। विभिन्न माध्यमों में प्रकाशित खबरों पर विभागों द्वारा की गई कार्रवाई की सूचना संबंधित पत्रकार को देने, लंबित पत्रकार बैठक तत्काल कराने तथा पत्रकारों की शिकायतों की स्वतंत्र या बहु-सदस्यीय समिति से निष्पक्ष जांच कराने की मांग भी ज्ञापन में शामिल है। इसके साथ ही
ज्ञापन में गोंडा मेडिकल कॉलेज समेत प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर पत्रकारों को आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं प्राथमिकता से उपलब्ध कराने और अस्पतालों में उपलब्ध न होने वाली आवश्यक दवाओं की व्यवस्था कराने की मांग की है।
इसके साथ गैस बुकिंग के 24 घंटे के भीतर पत्रकारों को होम डिलीवरी उपलब्ध कराने तथा ग्रामीण एवं क्षेत्रीय पत्रकारों को कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा से जोड़ने के लिए शासन स्तर पर प्रस्ताव भेजने की मांग उठाई है। उक्त मांगो के साथ एसोसिएशन ने स्पष्ट किया है कि पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान से जुड़े इन मामलों पर एक सप्ताह के भीतर अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से धरना-प्रदर्शन करेगा। इसकी पूर्व सूचना संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों को दी जाएगी।
मौके पर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के मंडल अध्यक्ष अनिल कुमार द्विवेदी, मंडल उपाध्यक्ष आचार्य बागीश कुमार तिवारी, जिलाध्यक्ष प्रदीप तिवारी, महिला विंग जिला अध्यक्ष ऋचा सोनी, रामकुमार कौशल, दीपक कौशल, कुलदीप शुक्ल,पंकज पांडेय,जुनैद अहमद, शैलेंद्र अवस्थी, संदीप अवस्थी, कल्लू कोबरा, प्रदीप शुक्ल, विजय विश्वकर्मा, अमन मिश्रा, जुनैद अहमद, वैभव शुक्ला, मदनलाल विश्वकर्मा, बृजभूषण तिवारी, सुरेश मिश्र सहित संगठन के सैकड़ो पत्रकार साथी मौजूद रहे।