जिला
ब्यूरोचीफ रवि गोस्वामी,
*सरगुजा/अंबिकापुर।* मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के विरोध में और स्वतंत्र व निष्पक्ष चुनाव की मांग को लेकर आज अंबिकापुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट का घेराव किया।
इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने चुनाव आयोग पर लोकतांत्रिक मूल्यों से समझौता करने का आरोप लगाया और स्वतंत्र, निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने की मांग की।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए कांग्रेस सड़क से सदन तक मजबूती से लड़ती रहेगी।
