मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
मॉडल स्कूल के पास में वर्षों पुराने श्रमिक शौचालय को तोड़कर बनाया मैदान,मेंढर में नेशनल कॉन्फ्रेंस की ऐतिहासिक रैली; ₹92.84 करोड़ की विकास परियोजनाओं की घोषणा मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने 13 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया; जनसुविधाओं को मसमाज के सम्मान पर चोट बर्दाश्त नहीं : बानसूर में यादव समाज का फूटा गुस्सा, मुकेश यादव बोले – वीडियो है सबूत, अब कार्रवाई होनी ही चाहिए*लोकेशन – नैनपुर संवाददाता – सत्येन्द्र तिवारी नैनपुर से 9399424203 स्लग — नैनपुर में एनसीएल क्रिकेट लीग का भव्य आयोजन, 10 टीमें दिखा रहीं दमखमधार में जल्द दौड़ेगी यात्री ट्रेन, टीही–धार रेल मार्ग के लोकार्पण की तैयारी तेजश्यामा प्रसाद मुखर्जी महाविद्यालय सीतापुर में एक दिवसीय वित्तीय साक्षरता कार्यशाला आयोजित,,,सीतापुर में कर्मचारियों ने 2 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन,,,,अखंड भारत की न्यूज़ बड़वाह जिला खरगोन से गोविंद सिंह चौहान की रिपोर्ट -शासकीय कार्यों को समय-सीमा में और सकारात्मक सोच के साथ करेंगे तो मिलेगी आनंद की अनुभूति :पांढुरना में धूमधाम से मनाया गया पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 80वां जन्मदिनतमंचा और कारतूस के साथ एक आरोपी गिरफ्तार अलीगंज पुलिस ने चेकिंग के दौरान की कार्रवाई आरोपी के खिलाफ विभिन्न थानों में दर्द है 14 मुकदमेमॉडल स्कूल के पास में वर्षों पुराने श्रमिक शौचालय को तोड़कर बनाया मैदान,मेंढर में नेशनल कॉन्फ्रेंस की ऐतिहासिक रैली; ₹92.84 करोड़ की विकास परियोजनाओं की घोषणा मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने 13 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया; जनसुविधाओं को मसमाज के सम्मान पर चोट बर्दाश्त नहीं : बानसूर में यादव समाज का फूटा गुस्सा, मुकेश यादव बोले – वीडियो है सबूत, अब कार्रवाई होनी ही चाहिए*लोकेशन – नैनपुर संवाददाता – सत्येन्द्र तिवारी नैनपुर से 9399424203 स्लग — नैनपुर में एनसीएल क्रिकेट लीग का भव्य आयोजन, 10 टीमें दिखा रहीं दमखमधार में जल्द दौड़ेगी यात्री ट्रेन, टीही–धार रेल मार्ग के लोकार्पण की तैयारी तेजश्यामा प्रसाद मुखर्जी महाविद्यालय सीतापुर में एक दिवसीय वित्तीय साक्षरता कार्यशाला आयोजित,,,सीतापुर में कर्मचारियों ने 2 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन,,,,अखंड भारत की न्यूज़ बड़वाह जिला खरगोन से गोविंद सिंह चौहान की रिपोर्ट -शासकीय कार्यों को समय-सीमा में और सकारात्मक सोच के साथ करेंगे तो मिलेगी आनंद की अनुभूति :पांढुरना में धूमधाम से मनाया गया पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 80वां जन्मदिनतमंचा और कारतूस के साथ एक आरोपी गिरफ्तार अलीगंज पुलिस ने चेकिंग के दौरान की कार्रवाई आरोपी के खिलाफ विभिन्न थानों में दर्द है 14 मुकदमे
Dharमध्य प्रदेशराजनीति

धार में जल्द दौड़ेगी यात्री ट्रेन, टीही–धार रेल मार्ग के लोकार्पण की तैयारी तेज

सांसद सावित्री ठाकुर ने नई दिल्ली में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, धार आकर प्रथम यात्री रेल सेवा का शुभारंभ करने का दिया आमंत्रण...... रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo…

धार में जल्द दौड़ेगी यात्री ट्रेन, टीही–धार रेल मार्ग के लोकार्पण की तैयारी तेज
WhatsApp Facebook

सांसद सावित्री ठाकुर ने नई दिल्ली में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, धार आकर प्रथम यात्री रेल सेवा का शुभारंभ करने का दिया आमंत्रण……

रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597

मनावर/धार। धार-महू लोकसभा क्षेत्र में रेल कनेक्टिविटी के विस्तार और यात्री रेल सेवा शुरू करने की दिशा में प्रयास तेज हो गए हैं। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री एवं धार-महू सांसद सावित्री ठाकुर ने बुधवार को नई दिल्ली में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से सौजन्य भेंट कर टीही–धार रेल मार्ग के लोकार्पण एवं धार से प्रथम यात्री रेल सेवा के शुभारंभ हेतु आमंत्रित किया। इस दौरान उन्होंने आदिवासी अंचल में रेल सुविधाओं के विस्तार और यात्री सेवाओं को बेहतर बनाने से जुड़ी तीन महत्वपूर्ण मांगें भी रेल मंत्री के समक्ष रखीं।

सांसद ठाकुर ने रेल मंत्री से आग्रह किया कि टीही–धार रेल मार्ग का शीघ्र लोकार्पण कर धार में यात्री रेल सेवा प्रारंभ की जाए। आजादी के बाद पहली बार धार की धरती पर यात्री ट्रेन का संचालन शुरू होना जिले के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि होगी। इससे जिले के नागरिकों, विद्यार्थियों, व्यापारियों, श्रमिकों सहित आसपास के ग्रामीण एवं आदिवासी अंचलों के लोगों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी। साथ ही व्यापार, औद्योगिक विकास और रोजगार के नए अवसरों को भी गति मिलेगी।

रेल सुविधाओं के विस्तार के लिए रखीं तीन मांगें…

सांसद सावित्री ठाकुर ने रेल मंत्री के समक्ष क्षेत्र की रेल सुविधाओं से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण मांगें भी रखीं। इनमें रीवा–इंदौर/डॉ. अंबेडकर नगर (महू) एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 11703) के समय में परिवर्तन कर इसका प्रतिदिन संचालन सुनिश्चित करने तथा प्रतापनगर–जोबट पैसेंजर ट्रेन (59123/59124) का टांडा रोड रेलवे स्टेशन तक विस्तार करने की मांग प्रमुख रूप से शामिल रही।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के दूरस्थ, जनजातीय एवं आदिवासी अंचलों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए रेल अधोसंरचना का लगातार विस्तार किया जा रहा है। धार-महू लोकसभा क्षेत्र में भी रेल सुविधाओं का विस्तार इसी विकास संकल्प का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

रेल मंत्री ने दिया सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन…

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सांसद द्वारा उठाए गए सभी विषयों पर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया। इससे धार जिले में जल्द यात्री रेल सेवा प्रारंभ होने की उम्मीद और मजबूत हुई है। टीही–धार रेल मार्ग पर यात्री ट्रेन के संचालन से क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी मांग पूरी होने के साथ ही धार जिले को प्रदेश के रेल नेटवर्क से बेहतर जुड़ाव मिलेगा।