सरगुजा सीतापुर से रवि गोस्वामी की खास खबर,,,,
*सीतापुर।* शासकीय श्यामा प्रसाद मुखर्जी महाविद्यालय सीतापुर, जिला सरगुजा में दिनांक 18 नवंबर 2026 को रसायन शास्त्र विभाग और आईक्यूएसी के सौजन्य से एक दिवसीय वित्तीय साक्षरता कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला के प्रमुख वक्ता श्री स्वपनिल पाटिल, सहायक प्रबंधक भारतीय रिजर्व बैंक रायपुर, श्री दुर्गा प्रसाद शर्मा समर्पित वित्तीय साक्षरता केंद्र बतौली एवं श्रीमती रितु पैंकरा समर्पित वित्तीय साक्षरता केंद्र रहे। संस्था की प्राचार्य डॉ. सी. टोप्पो की उपस्थिति में माँ सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
कार्यशाला का प्रमुख उद्देश्य वित्तीय प्रबंधन एवं बचत, डिजिटल बैंकिंग एवं साइबर सुरक्षा, सामाजिक सुरक्षा एवं सरकारी योजनाएं, ग्राहक अधिकार एवं शिकायत निवारण आदि पर छात्र-छात्राओं को जागरूक करना था।
मुख्य वक्ता श्री स्वपनिल पाटिल द्वारा भारतीय रिजर्व बैंक की विभिन्न शासकीय योजनाओं, एजुकेशनल लोन एवं साइबर सुरक्षा, आरबीआई की शिकायत प्रणाली तथा डिजिटल लेन-देन में सावधानी बरतने के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
