लोकेशन – नैनपुर
संवाददाता – सत्येन्द्र तिवारी नैनपुर से
9399424203
स्लग — नैनपुर में एनसीएल क्रिकेट लीग का भव्य आयोजन, 10 टीमें दिखा रहीं दमखम
एंकर — नैनपुर। नगर के जेआरसी ग्राउंड में एनसीएल (नैनपुर क्रिकेट लीग) का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में कुल 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिनके बीच क्रिकेट का रोमांचक मुकाबला देखने को मिल रहा है।
प्रतियोगिता का शुभारंभ 16 नवंबर 2026 को हुआ। आयोजन के अंतर्गत कुल 49 मैच खेले जाएंगे, जिसमें प्रतिदिन 5 मुकाबलों का आयोजन किया जा रहा है। इस क्रिकेट लीग का समापन 27 नवंबर 2026 को होगा।
इस प्रतियोगिता के माध्यम से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा और खेल कौशल दिखाने का शानदार अवसर मिल रहा है। वहीं क्रिकेट प्रेमियों में भी इस आयोजन को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
एनसीएल नैनपुर क्रिकेट लीग के मुकाबले आगामी दिनों में भी क्रिकेट प्रेमियों के लिए आकर्षण का केंद्र बने रहेंगे।
