मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
अपराधियों पर शिकंजा कसने को लेकर विशेष वाहन जांच अभियान, यातायात नियमों के प्रति जागरूकताहमीरपुर :गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती को गरिमा एवं हर्षोल्लास के साथ मनाने की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठकहमीरपुर :POCSO जागरूकता कार्यक्रम के तीसरे दिन राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में छात्राओं को किया गया जागरूकनौगढ़ में इंस्टाग्राम पर कट्टा लहराकर VIDEO बनाना पड़ा भारी: ‘उम्र छोटी है पर चर्चे बहुत हैं, बादशाह’ लिखकर पोस्ट किया, पुलिस तलाश में जुटी*हमीरपुर :सार्वजनिक सूचना दिए बिना रेलवे ने बंद किया फाटक, राहगीरों की बढ़ी परेशानीहमीरपुर :तीन दिन की बारिश के बाद मिली राहत, श्याम नाला का जलस्तर घटा,कपसा मार्ग पर आवागमन बहाल, दर्जनों गांवों का टूटा संपर्क फिर जुड़ापांढुर्णा में फसल नुकसानी के पंचनामे गायब करने पर राज्य सूचना आयोग सख्त; तत्कालीन तहसीलदार को 25 हजार जुर्माने का नोटिस, कलेक्टर को जांच के आदेशHamare gaon mein light bahut katta hai light kam aati Haiमहाराष्ट्र में सूखे की आहट! पांढुर्णा में किसान बेहाल, गांव-गांव में पानी के लिए हाहाकार का खतराभजन गायक अक्षय अंबुलकर का पुलिस आरक्षक भर्ती में चयन, गांव में जश्न का माहौलअपराधियों पर शिकंजा कसने को लेकर विशेष वाहन जांच अभियान, यातायात नियमों के प्रति जागरूकताहमीरपुर :गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती को गरिमा एवं हर्षोल्लास के साथ मनाने की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठकहमीरपुर :POCSO जागरूकता कार्यक्रम के तीसरे दिन राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में छात्राओं को किया गया जागरूकनौगढ़ में इंस्टाग्राम पर कट्टा लहराकर VIDEO बनाना पड़ा भारी: ‘उम्र छोटी है पर चर्चे बहुत हैं, बादशाह’ लिखकर पोस्ट किया, पुलिस तलाश में जुटी*हमीरपुर :सार्वजनिक सूचना दिए बिना रेलवे ने बंद किया फाटक, राहगीरों की बढ़ी परेशानीहमीरपुर :तीन दिन की बारिश के बाद मिली राहत, श्याम नाला का जलस्तर घटा,कपसा मार्ग पर आवागमन बहाल, दर्जनों गांवों का टूटा संपर्क फिर जुड़ापांढुर्णा में फसल नुकसानी के पंचनामे गायब करने पर राज्य सूचना आयोग सख्त; तत्कालीन तहसीलदार को 25 हजार जुर्माने का नोटिस, कलेक्टर को जांच के आदेशHamare gaon mein light bahut katta hai light kam aati Haiमहाराष्ट्र में सूखे की आहट! पांढुर्णा में किसान बेहाल, गांव-गांव में पानी के लिए हाहाकार का खतराभजन गायक अक्षय अंबुलकर का पुलिस आरक्षक भर्ती में चयन, गांव में जश्न का माहौल
Chandauliउत्तर प्रदेशक्राइम

नौगढ़ में इंस्टाग्राम पर कट्टा लहराकर VIDEO बनाना पड़ा भारी: ‘उम्र छोटी है पर चर्चे बहुत हैं, बादशाह’ लिखकर पोस्ट किया, पुलिस तलाश में जुटी*

नौगढ़ में इंस्टाग्राम पर कट्टा लहराकर VIDEO बनाना पड़ा भारी: 'उम्र छोटी है पर चर्चे बहुत हैं, बादशाह' लिखकर पोस्ट किया, पुलिस तलाश में जुटी* *नौगढ़ (चंदौली)।* चंदौली के…

WhatsApp Facebook

नौगढ़ में इंस्टाग्राम पर कट्टा लहराकर VIDEO बनाना पड़ा भारी: 'उम्र छोटी है पर चर्चे बहुत हैं, बादशाह' लिखकर पोस्ट किया, पुलिस तलाश में जुटी*

*नौगढ़ (चंदौली)।* चंदौली के नौगढ़ में एक युवक का हथियारों के साथ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से हड़कंप मच गया है। खुलेआम कट्टे में गोली डालते हुए वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर अपलोड किया गया है, जिस पर युवक ने लिखा है – "बादशाह, उम्र छोटी है पर चर्चे बहुत हैं।"

*विशेषरपुर के जितेंद्र का वीडियो वायरल -*
वायरल वीडियो नौगढ़ थाना क्षेत्र के विशेषरपुर निवासी जितेंद्र सरकार का बताया जा रहा है। वीडियो में युवक हाथ में देसी कट्टा लहराते हुए और उसमें गोली डालते हुए साफ दिखाई दे रहा है। बैकग्राउंड में दबंगई वाला भोजपुरी गाना चल रहा है।

स्थानीय लोगों के अनुसार यह पहला वीडियो नहीं है। युवक के इंस्टाग्राम पर हथियारों के साथ दबंगई दिखाते हुए कई अन्य वीडियो और रील्स भी मौजूद हैं, जो लगातार अपलोड किए जा रहे हैं।

*थाने के अंदर पुलिस के साथ फोटो भी की पोस्ट -*
सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि युवक ने थाने के अंदर पुलिसकर्मियों के साथ खिंचवाई गई तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर भोजपुरिया गानों के साथ साझा की हैं, जिससे पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

*ग्रामीणों में आक्रोश, गलत संदेश जाने का डर -*
ग्रामीणों का कहना है कि युवक लंबे समय से इस तरह हथियारों का प्रदर्शन कर सोशल मीडिया पर दहशत फैलाने का काम कर रहा है। इससे युवाओं में गलत संदेश जा रहा है। लोग चाहते हैं कि पुलिस तत्काल इस पर कार्रवाई करे।

वायरल वीडियो को संज्ञान में लेकर नौगढ़ पुलिस युवक की तलाश में जुट गई है। सूत्रों के अनुसार जल्द ही "कालीन भैया" बनने का शौक रखने वाला यह बादशाह सलाखों के पीछे होगा।