मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
जौनपुर: भारी बारिश व जलभराव के चलते कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल कल बंद, DM के निर्देश पर BSA का आदेशजौनपुर में खाकी पर हमला: जांच करने गए पुलिसकर्मियों पर पथराव, दौड़ा-दौड़ाकर पीटा; बाइक और मोबाइल तोड़ेबाबा मुक्तेश्वरपुरी गौशाला के चुनाव कार्यक्रम में संशोधन, 4 अक्टूबर को होगा मतदानजौनपुर में सनसनी: ढाई माह से लापता लाइब्रेरी संचालक का पेड़ से लटका मिला शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोपबेलपा पंडित से राम प्रकाश द्विवेदी ने अंतरराष्ट्रीय पुत्री दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं पूरी देश की पुत्रियों को दी।कोबेलपा पंडित से राम प्रकाश द्विवेदी ने अंतरराष्ट्रीय पुत्री दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं पूरी देश की पुत्रियों को दी।कोघघरी में मां दुर्गा पूजा और आदर्श रामलीला मंचन को लेकर के बैठक बुलाई गईहमीरपुर :श्यामला नाला पुल के नीचे ट्रक फंसा, पढ़ोरी में रपटा के ऊपर बह रहा चंद्रावल नदी का पानी; रविवार को बारिश थमने से लोगों ने ली राहत की सांसवीज वितरक्त डीपी वरील फ्युज बॉक्स बंदिस्त करावे बेसावधपणे मोठा अपघात घडू शकतोहमीरपुर :लगातार बारिश बनी आफत, कम्हरिया में छह मकान गिरे, छिरका में आवागमन ठप,श्याम नाला और चंद्रावल नदी उफान पर, कई गांवों का मौदहा तहसील मुख्यालय से संपर्क प्रभावितजौनपुर: भारी बारिश व जलभराव के चलते कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल कल बंद, DM के निर्देश पर BSA का आदेशजौनपुर में खाकी पर हमला: जांच करने गए पुलिसकर्मियों पर पथराव, दौड़ा-दौड़ाकर पीटा; बाइक और मोबाइल तोड़ेबाबा मुक्तेश्वरपुरी गौशाला के चुनाव कार्यक्रम में संशोधन, 4 अक्टूबर को होगा मतदानजौनपुर में सनसनी: ढाई माह से लापता लाइब्रेरी संचालक का पेड़ से लटका मिला शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोपबेलपा पंडित से राम प्रकाश द्विवेदी ने अंतरराष्ट्रीय पुत्री दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं पूरी देश की पुत्रियों को दी।कोबेलपा पंडित से राम प्रकाश द्विवेदी ने अंतरराष्ट्रीय पुत्री दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं पूरी देश की पुत्रियों को दी।कोघघरी में मां दुर्गा पूजा और आदर्श रामलीला मंचन को लेकर के बैठक बुलाई गईहमीरपुर :श्यामला नाला पुल के नीचे ट्रक फंसा, पढ़ोरी में रपटा के ऊपर बह रहा चंद्रावल नदी का पानी; रविवार को बारिश थमने से लोगों ने ली राहत की सांसवीज वितरक्त डीपी वरील फ्युज बॉक्स बंदिस्त करावे बेसावधपणे मोठा अपघात घडू शकतोहमीरपुर :लगातार बारिश बनी आफत, कम्हरिया में छह मकान गिरे, छिरका में आवागमन ठप,श्याम नाला और चंद्रावल नदी उफान पर, कई गांवों का मौदहा तहसील मुख्यालय से संपर्क प्रभावित
Jaunpurउत्तर प्रदेशताज़ा खबर

जौनपुर: भारी बारिश व जलभराव के चलते कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल कल बंद, DM के निर्देश पर BSA का आदेश

​जौनपुर (संवाददाता: मनोज कुमार) जनपद में मौसम विभाग की चेतावनी और अत्यधिक बारिश के चलते उत्पन्न हुए जलभराव की गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है…

WhatsApp Facebook

​जौनपुर (संवाददाता: मनोज कुमार)
जनपद में मौसम विभाग की चेतावनी और अत्यधिक बारिश के चलते उत्पन्न हुए जलभराव की गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में सोमवार, 28 सितम्बर 2026 को जनपद के कक्षा 01 से 08 तक के समस्त विद्यालयों में शिक्षण कार्य पूरी तरह स्थगित (बंद) रहेगा।

​छात्रों के लिए अवकाश, शिक्षक निपटाएंगे विभागीय कार्य
​जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) द्वारा जारी आदेश के मुख्य बिंदु:
​छात्रों के लिए रहेगा अवकाश: कक्षा 1 से 8 तक के सभी परिषदीय, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त, यूपी बोर्ड, सीबीएसई (CBSE) तथा आईसीएसई (ICSE) से संबद्ध विद्यालयों में छात्रों का भौतिक शिक्षण कार्य स्थगित रहेगा। छात्रों को स्कूल आने की आवश्यकता नहीं है।

​शिक्षकों की उपस्थिति अनिवार्य: सभी शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मचारी सामान्य दिनों की तरह विद्यालय में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे। ​निपटाए जाएंगे विभागीय कार्य: शिक्षक विद्यालय पहुंचकर आधार सीडिंग हेतु जन्म प्रमाणपत्र संकलन, अपार (APAAR) आईडी, SHVR, यू-डायस (U-DISE) पोर्टल से जुड़े जरूरी लंबित कार्य व अन्य विभागीय दायित्वों को पूरा करेंगे।

​लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई
​जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने जनपद के सभी खण्ड शिक्षा अधिकारियों (BEO) को इस निर्देश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने का आदेश दिया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आदेश की अवहेलना करने वाले विद्यालयों अथवा अनुपस्थित पाए जाने वाले कर्मचारियों के विरुद्ध कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।