मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
बाढ़ मिलकपुर हादसे में महिला की मौत, पूर्व मंत्री पहुंचे पीड़ित परिवार के घर30 साल से चल रहा था मौत का खेल, आखिरकार प्रशासन ने मारा छापा, शारदा मार्केट के अस्पताल में मचा हड़कंपनर्मदा नगरी की सूरत बदलने की पहल, पांच प्रमुख मार्गों के कायाकल्प के साथ ठेकेदारों पर कार्रवाई की मांग70वीं शालेय राज्य स्तरीय ताइक्वांडो एवं कराते प्रतियोगिता का शुभारंभ 23 नवंबर को सांदीपनि विद्यालय नरिया मेंलोकेशन – नैनपुर संवाददाता – सत्येन्द्र तिवारी नैनपुर से 9399424203 स्लग –*पल्स पोलिया अभियान की शुरुआत* *तीन दिवसीय पिलाई जाएगी जीवन रक्षक दवा* *नैनपुर*अखंड भारत न्यूज़- बड़वाह से गोविंद सिंह चौहान के रिपोर्ट-तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ।बेमौसम बारिश से किसानों को भारी नुकसान, फसल बीमा और क्षतिपूर्ति मुआवजे की मांग*बेमौसम बारिश से किसानों को भारी नुकसान, फसल बीमा और क्षतिपूर्ति मुआवजे की मांग*बाढ़ मिलकपुर पहुंचीं पूर्व मंत्री शकुंतला रावत, पीड़ित परिवार से मिलकर बंधाया ढांढस, घायलों के बेहतर इलाज की उठाई मांगहमीरपुर :चौपाल में जिलाधिकारी ने सुनी शिकायतें,बिना सूचना के गायब सात अधिकारियों का वेतन रोकने के निर्देशबाढ़ मिलकपुर हादसे में महिला की मौत, पूर्व मंत्री पहुंचे पीड़ित परिवार के घर30 साल से चल रहा था मौत का खेल, आखिरकार प्रशासन ने मारा छापा, शारदा मार्केट के अस्पताल में मचा हड़कंपनर्मदा नगरी की सूरत बदलने की पहल, पांच प्रमुख मार्गों के कायाकल्प के साथ ठेकेदारों पर कार्रवाई की मांग70वीं शालेय राज्य स्तरीय ताइक्वांडो एवं कराते प्रतियोगिता का शुभारंभ 23 नवंबर को सांदीपनि विद्यालय नरिया मेंलोकेशन – नैनपुर संवाददाता – सत्येन्द्र तिवारी नैनपुर से 9399424203 स्लग –*पल्स पोलिया अभियान की शुरुआत* *तीन दिवसीय पिलाई जाएगी जीवन रक्षक दवा* *नैनपुर*अखंड भारत न्यूज़- बड़वाह से गोविंद सिंह चौहान के रिपोर्ट-तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ।बेमौसम बारिश से किसानों को भारी नुकसान, फसल बीमा और क्षतिपूर्ति मुआवजे की मांग*बेमौसम बारिश से किसानों को भारी नुकसान, फसल बीमा और क्षतिपूर्ति मुआवजे की मांग*बाढ़ मिलकपुर पहुंचीं पूर्व मंत्री शकुंतला रावत, पीड़ित परिवार से मिलकर बंधाया ढांढस, घायलों के बेहतर इलाज की उठाई मांगहमीरपुर :चौपाल में जिलाधिकारी ने सुनी शिकायतें,बिना सूचना के गायब सात अधिकारियों का वेतन रोकने के निर्देश
Pandhurnaमध्य प्रदेशशिक्षा

जजों की नियुक्ति प्रतियोगी परीक्षा से हो, न्यायपालिका में सभी वर्गों का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया जाए – एस.आर. शेंडे

सौंसर, पांढुर्णा / सिविल राइट्स प्रोटेक्शन सेल, मध्यप्रदेश के अध्यक्ष एस.आर. शेंडे ने महामहिम राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं संसद के सभी सदस्यों से मांग की है कि सुप्रीम कोर्ट और…

जजों की नियुक्ति प्रतियोगी परीक्षा से हो, न्यायपालिका में सभी वर्गों का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया जाए – एस.आर. शेंडे
WhatsApp Facebook

सौंसर, पांढुर्णा / सिविल राइट्स प्रोटेक्शन सेल, मध्यप्रदेश के अध्यक्ष एस.आर. शेंडे ने महामहिम राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं संसद के सभी सदस्यों से मांग की है कि सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट के जजों की नियुक्ति कॉलेजियम प्रणाली के बजाय खुली प्रतियोगी परीक्षा के माध्यम से की जाए।

श्री शेंडे ने कहा कि वर्तमान में सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट के जजों की नियुक्ति कॉलेजियम प्रणाली से होती है, जिसमें अनुभव के आधार पर नाम तय करने की जिम्मेदारी मुख्य न्यायाधीश और संबंधित पैनल की होती है। पैनल की सिफारिश पर राष्ट्रपति नियुक्ति करते हैं। इस प्रक्रिया में किसी प्रकार की प्रतियोगी परीक्षा नहीं होती और कॉलेजियम का उल्लेख संविधान या संसद के किसी कानून में नहीं है।

उन्होंने कहा कि सन 1950 से अब तक सुप्रीम कोर्ट में नियुक्त हुए जजों में एससी, एसटी, ओबीसी और अल्पसंख्यक वर्ग का प्रतिनिधित्व नहीं के बराबर रहा है। केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल द्वारा संसद में प्रस्तुत आंकड़ों का हवाला देते हुए उन्होंने बताया कि वर्ष 2018 से 2025 तक देश के विभिन्न हाई कोर्ट में 715 जजों की नियुक्ति की गई, जिनमें सामान्य वर्ग के 551 जज (77.06%), ओबीसी के 89 जज (12.44%), अल्पसंख्यक वर्ग के 37 जज (5.17%), अनुसूचित जाति के 22 जज (3.23%) और अनुसूचित जनजाति के 16 जज (2.23%) शामिल हैं।

श्री शेंडे ने कहा कि ये आंकड़े स्पष्ट करते हैं कि मौजूदा प्रणाली से पिछड़े वर्गों को उचित प्रतिनिधित्व नहीं मिल पा रहा है।

उन्होंने मांग की कि न्यायपालिका में सभी सामाजिक वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए हाई कोर्ट एवं सुप्रीम कोर्ट के जजों की नियुक्ति भारतीय प्रशासनिक सेवा की तर्ज पर प्रस्तावित भारतीय न्यायिक सेवा एवं राष्ट्रीय न्यायिक नियुक्ति आयोग के तहत खुली प्रतियोगिता और मेरिट के आधार पर की जाए।