मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
श्री राम राजा मंदिर के सामने अव्यवस्थित पार्किंग हटाने की मांग, थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन*बरेली मे जर्जर टी.पी. नगर पुलिस चौकी का हुआ कायाकल्प, एसपी उत्तरी ने किया लोकार्पण गणमान्य लोग रहे मौजूद*सेना महेश पटेल ने महिलाओं व श्रद्धालुओं के साथ किया गरबा DEEPAK SHARMA CORRESPONDENTडिंडोरी: जिला संस्कृति महोत्सव में सरस्वती शिशु मंदिर के 30 भैया-बहिन विजेतायूजीसी रोलबैक की मांग को लेकर सवर्ण समाज की विशाल रैली – जिला मुख्यालय में उमड़ा जनसमूह, स्वामी आशुतोष जी महाराज के नेतृत्व में निकली रैलीहमीरपुर :जिला स्तरीय सीनियर बालक हॉकी चयन ट्रायल में 06 खिलाड़ियों का मंडल स्तरीय चयन ट्रायल हेतु चयनजनपद औरैया में विद्युत विभाग उपखंड अधिकारी अजय कुमार एवं अरविंद कुमार द्वारा किया गया विशाल भंडारे का आयोजन आयोजनहमीरपुर :मौदहा में बंद मकान का ताला तोड़कर डेढ़ लाख का सामान चोरी करने का आरोपहमीरपुर :बहू पर चार परिजनों को नींद की गोलियां खिलाने का आरोप, हालत बिगड़ी, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ मामला, सीएचसी से चारों को जिला अस्पताल किया गया रेफरदाढ़ीराम रोड आज भी अधूरी 12 साल से हर बार “अगला महीना” कब आएगा? पंडरी गांव की जनता सड़क निर्माण की मांग को लेकर इंतजार में।श्री राम राजा मंदिर के सामने अव्यवस्थित पार्किंग हटाने की मांग, थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन*बरेली मे जर्जर टी.पी. नगर पुलिस चौकी का हुआ कायाकल्प, एसपी उत्तरी ने किया लोकार्पण गणमान्य लोग रहे मौजूद*सेना महेश पटेल ने महिलाओं व श्रद्धालुओं के साथ किया गरबा DEEPAK SHARMA CORRESPONDENTडिंडोरी: जिला संस्कृति महोत्सव में सरस्वती शिशु मंदिर के 30 भैया-बहिन विजेतायूजीसी रोलबैक की मांग को लेकर सवर्ण समाज की विशाल रैली – जिला मुख्यालय में उमड़ा जनसमूह, स्वामी आशुतोष जी महाराज के नेतृत्व में निकली रैलीहमीरपुर :जिला स्तरीय सीनियर बालक हॉकी चयन ट्रायल में 06 खिलाड़ियों का मंडल स्तरीय चयन ट्रायल हेतु चयनजनपद औरैया में विद्युत विभाग उपखंड अधिकारी अजय कुमार एवं अरविंद कुमार द्वारा किया गया विशाल भंडारे का आयोजन आयोजनहमीरपुर :मौदहा में बंद मकान का ताला तोड़कर डेढ़ लाख का सामान चोरी करने का आरोपहमीरपुर :बहू पर चार परिजनों को नींद की गोलियां खिलाने का आरोप, हालत बिगड़ी, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ मामला, सीएचसी से चारों को जिला अस्पताल किया गया रेफरदाढ़ीराम रोड आज भी अधूरी 12 साल से हर बार “अगला महीना” कब आएगा? पंडरी गांव की जनता सड़क निर्माण की मांग को लेकर इंतजार में।
Jaunpurउत्तर प्रदेशक्राइम

बेटी की शादी के लिए 4 लाख की मदद का झांसा देकर 16 हजार रुपये ठगे, पीड़ित ने पुलिस से लगाई गुहार

​शाहगंज (जौनपुर)। साइबर ठगों ने अब गरीब परिवारों की मजबूरियों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है। ताजा मामला शाहगंज कोतवाली क्षेत्र का है, जहां एक व्यक्ति से बेटी की शादी के नाम पर…

बेटी की शादी के लिए 4 लाख की मदद का झांसा देकर 16 हजार रुपये ठगे, पीड़ित ने पुलिस से लगाई गुहार
WhatsApp Facebook

​शाहगंज (जौनपुर)। साइबर ठगों ने अब गरीब परिवारों की मजबूरियों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है।

ताजा मामला शाहगंज कोतवाली क्षेत्र का है, जहां एक व्यक्ति से बेटी की शादी के नाम पर सरकारी आर्थिक सहायता दिलाने का झांसा देकर हजारों रुपये की ऑनलाइन ठगी कर ली गई। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

​कोतवाली क्षेत्र के कोरवलिया भादी निवासी रामचंद्रर चौहान के पास एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को मददगार बताते हुए कहा कि उसे बेटी की शादी के लिए 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दिलाई जाएगी, जिसे कभी वापस भी नहीं करना पड़ेगा।

शातिर ने सहायता राशि जारी कराने की प्रक्रिया शुल्क के नाम पर पहले कुछ पैसे ऑनलाइन ट्रांसफर करने को कहा। ​पीड़ित जालसाज की बातों में आ गया और उसने अलग-अलग किस्तों में पांच बार में कुल 16 हजार रुपये बताए गए खाते में ट्रांसफर कर दिए।

रकम भेजने के बाद जब 4 लाख की मदद नहीं मिली और सामने वाले से संपर्क टूटने लगा, तब पीड़ित को ठगी का अहसास हुआ। ​ठगी के शिकार रामचंद्रर चौहान ने शाहगंज कोतवाली पहुंचकर पुलिस को लिखित शिकायत सौंपी।

उन्होंने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने और ठगे गए 16 हजार रुपये वापस दिलाने की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।