मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
मथुरा में बीजेपी कार्यकर्ता सम्मेलन और आशीर्वाद समारोह, विपक्ष पर बरसे भाजपा प्रदेश महामंत्री और विधायक राजेश चौधरीसरस्वती शिशु मंदिर सुबखार में हल्दी-कुमकुम कार्यक्रम*मालाखेड़ी को मिली विद्युत सौगात, 33/11 केवी उपकेंद्र का लोकार्पण*हमीरपुर :मकान कब्जे को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, तीन घायलसड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए चिन्हित ब्लैक स्पॉट पर लगाएं संकेतक बोर्ड एवं रेडियमः कलेक्टरहमीरपुर :कंस मेला स्थल का एसपी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था परखीजौनपुर: यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर पुलिस का कड़ा प्रहार, एक ही दिन में 989 वाहनों का चालानअखंड भारत न्यूजअखंड भारत न्यूजबेटी की शादी के लिए 4 लाख की मदद का झांसा देकर 16 हजार रुपये ठगे, पीड़ित ने पुलिस से लगाई गुहारमथुरा में बीजेपी कार्यकर्ता सम्मेलन और आशीर्वाद समारोह, विपक्ष पर बरसे भाजपा प्रदेश महामंत्री और विधायक राजेश चौधरीसरस्वती शिशु मंदिर सुबखार में हल्दी-कुमकुम कार्यक्रम*मालाखेड़ी को मिली विद्युत सौगात, 33/11 केवी उपकेंद्र का लोकार्पण*हमीरपुर :मकान कब्जे को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, तीन घायलसड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए चिन्हित ब्लैक स्पॉट पर लगाएं संकेतक बोर्ड एवं रेडियमः कलेक्टरहमीरपुर :कंस मेला स्थल का एसपी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था परखीजौनपुर: यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर पुलिस का कड़ा प्रहार, एक ही दिन में 989 वाहनों का चालानअखंड भारत न्यूजअखंड भारत न्यूजबेटी की शादी के लिए 4 लाख की मदद का झांसा देकर 16 हजार रुपये ठगे, पीड़ित ने पुलिस से लगाई गुहार
Jaunpurउत्तर प्रदेशक्राइम

क्लीनिक पर पथराव व मारपीट करने वाले 4 उपद्रवी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

​सुजानगंज (जौनपुर)। थाना क्षेत्र के ग्राम छिमिया स्थित एक निजी क्लीनिक पर पथराव, मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के मामले में सुजानगंज पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते…

क्लीनिक पर पथराव व मारपीट करने वाले 4 उपद्रवी गिरफ्तार, भेजे गए जेल
WhatsApp Facebook

​सुजानगंज (जौनपुर)। थाना क्षेत्र के ग्राम छिमिया स्थित एक निजी क्लीनिक पर पथराव, मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के मामले में सुजानगंज पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद सभी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। ​वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत, अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी बदलापुर के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष अमित कुमार पाण्डेय की देखरेख में टीम गठित की गई थी।

उपनिरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने पुलिस बल के साथ मिलकर छिमिया गांव की घटना में वांछित चारों आरोपियों को 21 सितंबर को दबोच लिया। ​थानाध्यक्ष ने बताया कि उक्त मामले में स्थानीय थाने पर मु0अ0सं0 329/2026 धारा 191(2), 115(2), 352, 351(2) व 324(4) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत था।

​इनकी हुई गिरफ्तारी
पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपियों में शैलेष कुमार चौबे उर्फ वीरू चौबे (19 वर्ष) निवासी ग्राम सुल्तानपुर (थाना सुजानगंज), प्रवेश चौबे (26 वर्ष) निवासी ग्राम नरहरपुर (थाना सुजानगंज), अनुज दूबे (21 वर्ष) निवासी ग्राम भटौली (थाना तेजीबाजार) और मनीष चौबे (20 वर्ष) निवासी ग्राम बरहूपुर (थाना महराजगंज) शामिल हैं। ​गिरफ्तारी टीम
सफलता हासिल करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अमित कुमार पाण्डेय, उपनिरीक्षक मनोज कुमार सिंह, कांस्टेबल विकेश चौहान, कांस्टेबल रामकुमार यादव और कांस्टेबल बृजनन्दन अहिरवार शामिल रहे।